अंतरराष्ट्रीय

मार्च 9, 2026 8:03 अपराह्न

views 60

ईरान ने इस्राएल और खाड़ी क्षेत्र को बनाया निशाना, पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा

मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सर्वोच्च नेता घोषित किए जाने के कुछ ही घंटों बाद, ईरान ने इस्राएल और खाड़ी क्षेत्र के कुछ हिस्सों को निशाना बनाते हुए मिसाइलों और ड्रोन हमलों की बौछार कर दी, जिससे पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया। तेल अवीव और हाइफ़ा समेत कई इस्राएल के शहरों में हवाई हमले के सायरन बजने की ...

मार्च 9, 2026 7:44 अपराह्न

views 82

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास की एडवाइजरी, समन्वय के बिना ईरान की जमीनी सीमाओं के पास न जाएं

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों से आग्रह किया है कि वे दूतावास से पूर्व समन्वय के बिना देश से बाहर यात्रा के लिए ईरान की किसी भी जमीनी सीमा के निकट न जाएं। एक परामर्श में दूतावास ने कहा कि ईरान की स्थलीय सीमाओं की ओर जाने की कोई भी गतिविधि दूतावास से स्पष्ट निर्देश मिलने के बाद ही की ...

मार्च 9, 2026 5:33 अपराह्न

views 77

ईरान के साथ अमरीका-इस्राएल युद्ध के बीच लेबनान संसद ने कार्यकाल दो वर्ष बढ़ाया

ईरान के साथ अमरीका-इस्राएल युद्ध के चलते लेबनान की संसद ने आज अपना कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ा दिया है। सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि 76 सांसदों ने इसके पक्ष में मतदान किया, 41 ने इसके विरोध में मतदान किया और चार अनुपस्थित रहे। संसद में हिजबुल्लाह के 13 सदस्यीय गुट ने कार्यकाल बढ़ाने के पक्ष में ...

मार्च 9, 2026 5:13 अपराह्न

views 122

ईरान के साथ अमरीका-इस्राएल संघर्ष तेज़, कच्चे तेल की कीमतों पर जी-7 की आपात बैठक

ईरान के साथ अमरीका-इस्राएल संघर्ष तेज़ होने से कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों पर चर्चा के लिए जी-7 देशों ने आज एक आपात बैठक बुलाई है। ब्रिटेन की वित्त मंत्री रेचल रीव्स सहित प्रमुख देशों के वित्त मंत्री लगातार बढ़ते संघर्ष के आर्थिक प्रभाव पर चर्चा करेंगे। होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते कच्चे तेल की आपूर्त...

मार्च 9, 2026 2:14 अपराह्न

views 99

बांग्लादेश में ऊर्जा संकट, बिजली और ईंधन की बचत के लिए विश्वविद्यालयों को बंद करने का आदेश

बांग्लादेश में बढ़ते ऊर्जा संकट के कारण बिजली और ईंधन की बचत के लिए सरकार ने आज से सभी सार्वजनिक और निजी विश्वविद्यालयों को बंद करने का आदेश दिया है। इसके तहत ईद-उल-फितर की छुट्टियां पहले ही दे दी गईं हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने देश भर के विश्वविद्यालयों को निर्धारित समय से पहले ही ईद की छुट्ट...

मार्च 9, 2026 1:20 अपराह्न

views 111

अमरीका और द. कोरिया के बीच शुरू हुआ संयुक्त सैन्य अभ्यास

अमरीका और दक्षिण कोरिया के बीच आज एक बड़ा संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू हुआ। इसमें हजारों सैनिक भाग ले रहे हैं। यह अभ्यास अमरीका के पश्चिम एशिया युद्ध में शामिल रहने के दौरान हो रहा है। दक्षिण कोरिया के संयुक्‍त सेना प्रमुख ने बताया कि फ्रीडम शील्ड अभ्यास में लगभग 18 हजार दक्षिण कोरियाई सैनिक भाग लेंगे।...

मार्च 9, 2026 1:02 अपराह्न

views 43

इस्राएल सेना का दावा- बेरुत पर हमले में लेबनान कोर के पांच वरिष्ठ कमांडरों मारे गए

इस्राएल सेना ने बेरुत पर हमले में लेबनान कोर के पांच वरिष्ठ कमांडरों के मारे जाने का दावा किया है। इस्राएली रक्षा बलों ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि लेबनान कोर के वरिष्ठ कमांडर दाउद अली जादेह, माजिद हस्सीनी, खुफिया कोर के कमांडर अली रज़ा अज़र और हसन अहमदलो हमले में मारे गये लोगों में शामिल थे। इस्...

मार्च 9, 2026 2:12 अपराह्न

views 169

तेल की कीमतें 100 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल पार

तेल की कीमतें पिछले साढ़े तीन वर्ष में पहली बार 100 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल को पार कर गई हैं। मध्य-पूर्व में ईरान युद्ध के कारण तेल का उत्पादन और परिवहन बाधित हुआ है। एक बैरल ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत कल 101.19 डॉलर तक पहुंच गई। शुक्रवार की कीमत 92.69 डॉलर प्रति बैरल से यह 9.2 प्रतिशत अधिक है। ईरानी म...

मार्च 9, 2026 12:51 अपराह्न

views 102

मानवीय सहायता के तौर पर भारत ने मलावी में भेजी एक हजार मीट्रिक टन चावल की खेप

मलावी में अल नीनो के कारण सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अल नीनो एक जलवायु घटना है, जिसमें प्रशांत महासागर का समुद्री जल सामान्‍य से अधिक गर्म हो जाता है। भारत ने मलावी में खाद्य सुरक्षा के प्रयासों में सहयोग करने के लिए न्हावा शेवा बंदरगाह से मलावी के लोगों के लिए मानवीय सहायता के रुप में एक हजार...

मार्च 9, 2026 10:25 पूर्वाह्न

views 81

ईरान के साथ जारी युद्ध में सातवें अमरीकी सैनिक की मृत्यु: अमरीकी रक्षा मंत्रालय

अमरीकी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि ईरान के साथ जारी युद्ध में सातवें अमरीकी सैनिक की मृत्यु हो गई है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में अमरीका के केंद्रीय कमान ने ईरान के हमलों में घायल एक अमरीकी सैनिक के कल रात निधन की पुष्टि की।  इस बीच, इस्राएली रक्षा बलों ने ईरान के रिवोल्‍यूशनरी गार्ड कोर के वायु सेना मुख...