अंतरराष्ट्रीय

मार्च 11, 2026 11:48 पूर्वाह्न

views 56

स्विट्जरलैंड: बस में आग लगने से 6 लोगों की मृत्‍यु

स्विट्जरलैंड के केरजर्स शहर में एक बस में आग लग जाने के कारण 6 लोगों की मृत्‍यु हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि एंबुलेंस और हेलिकॉप्‍टर की टीम ने गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को अस्‍पताल पहुंचाया जबकि दो लोगों का ईलाज घटनास्‍थल पर ही किया गया। जांच अभी जारी है।

मार्च 11, 2026 11:44 पूर्वाह्न

views 70

भारत ने मेडागास्कर को भेजी मानवीय सहायता

भारत ने मेडागास्कर में चल रहे राहत कार्यों में मदद के लिए मानवीय सहायता भेजी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि भारतीय वायु सेना का एक सी-17 विमान 12 टन चिकित्सा सामग्री और 18 टन आपदा राहत सामग्री लेकर अंतानानारिवो में उतरा है। इस खेप में जीवन रक्षक दवाएं,...

मार्च 11, 2026 11:34 पूर्वाह्न

views 54

तेल कीमतों में वृद्धि के मद्देनजर आर्थिक गतिविधि को नियंत्रित नहीं करेगा श्रीलंका

श्रीलंका ने कहा है कि वे वैश्विक तेल कीमतों में वृद्धि के मद्देनजर ईंधन उपभोग में कटौती के लिए अपनी आर्थिक गतिविधि को नियंत्रित नहीं करेगा। श्रीलंका के कैबिनेट प्रवक्ता डॉ. नलिंदा जयतिस्सा ने संवाददाताओं को बताया कि सरकार ईंधन आपूर्ति की निरंतरता बनाए रखने की आशा करती है। ईंधन उपभोग में कटौती करके स...

मार्च 11, 2026 10:48 पूर्वाह्न

views 102

अमरीका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा, ईरान के खिलाफ लड़ाई जीत रहा अमरीका

अमरीका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने घोषणा की है कि अमरीका ईरान के खिलाफ लड़ाई में जीत रहा है। उन्होंने कहा कि युद्ध समाप्ति की समय सीमा का निर्णय राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्प पर निर्भर करता है। श्री हेगसेथ ने कल पत्रकारों से कहा कि अमरीका तीन मुख्य उद्देश्यों पर केंद्रित है। ईरान की मिसाइल क्षमताओं को...

मार्च 11, 2026 10:44 पूर्वाह्न

views 57

ईरान ने आईआरआईएस देना फ्रिगेट के नौसैनिकों को दी श्रद्धांजलि

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाक़ाई ने आईआरआईएस देना फ्रिगेट के नौसैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। अमरीका ने देना फ्रिगेट को श्रीलंका के गाले तट से लगभग 40 समुद्री मील दूर अपनी पनडुब्बी द्वारा टॉरपीडो से हमला कर डुबो दिया था। श्री बाकाई ने अमरीका की कार्रवाई को युद्ध अपराध और अंतरराष्...

मार्च 11, 2026 9:01 पूर्वाह्न

views 63

पेंटागन ने कहा, ईरान के खिलाफ ऑपरेशन एपिक फ्यूरी में लगभग 140 अमरीकी सैनिक घायल हुए

पेंटागन ने कहा है कि ईरान के खिलाफ ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के पहले दस दिनों में लगभग 140 अमरीकी सैनिक घायल हुए हैं। राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप के पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध पर सार्वजनिक सुनवाई की सीनेट डेमोक्रेट्स की मांग के जवाब में पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता शॉन पार्नेल ने कहा कि अधिकांश सैनिकों को माम...

मार्च 11, 2026 9:07 पूर्वाह्न

views 163

अमरीका ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ की 300 अरब डॉलर की साझेदारी

राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ तीन सौ अरब अमरीकी डॉलर की ऐतिहासिक साझेदारी की घोषणा की है। इसके तहत अमरीका में 50 वर्षों में पहली नई बड़ी तेल रिफाइनरी 'अमरीका फर्स्ट रिफाइनिंग' खोली जाएगी। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इस परियोजना की घोषणा की, ज...

मार्च 11, 2026 8:08 पूर्वाह्न

views 119

हवाई: किलाउआ ज्वालामुखी में विस्फोट, एक हजार फीट की ऊंचाई तक पहुंचा लावा का फव्वारा

हवाई में, किलाउआ ज्वालामुखी से निकलने वाले लावा के फव्वारे एक हजार फीट की ऊंचाई तक पहुंच गए। इसके चलते कांच जैसे ज्वालामुखी के टुकड़े गिरने के कारण एक राष्ट्रीय उद्यान और एक महत्वपूर्ण राजमार्ग के कुछ हिस्से को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। हवाई के बिग आइलैंड पर स्थित किलाउआ ज्वालामुखी एक साल से अधि...

मार्च 11, 2026 7:59 पूर्वाह्न

views 91

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के विदेश मंत्री से की चर्चा

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कल शाम ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के नवीनतम घटनाक्रमों पर विस्तृत चर्चा की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि हम संपर्क में रहने पर सहमत हुए। पिछले महीने ईरान और अमरीका-इज़राइल की संयुक्त सेनाओं के बीच संघ...

मार्च 11, 2026 8:34 पूर्वाह्न

views 78

नागर विमानन मंत्रालय ने कहा-पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों पर बारीकी से नज़र, सेवा निरंतरता और यात्री सुरक्षा सर्वोपरि

नागर विमानन मंत्रालय ने कहा है कि वह पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों तथा भारत और इस क्षेत्र के बीच हवाई यात्रा पर इसके प्रभावों की बारीकी से निगरानी कर रहा है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यात्री सुरक्षा और सेवाओं की निरंतरता सर्वोपरि मानते हुए विमानन कंपनियां बदलती स्थिति के अनुरूप उचित परिचालन व्यवस्...