अंतरराष्ट्रीय

मार्च 14, 2026 1:28 अपराह्न

views 45

ईरान ने बांग्लादेश को दिया आश्वसन- उसके तेल टैंकरों को होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित गुजरने दिया जाएगा

ईरान ने बांग्लादेश को आश्वसन दिया है कि उसके तेल टैंकरों को होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित मार्ग से गुजरने दिया जाएगा। बांग्लादेश में ईरान के राजदूत जलील रहीमी जहानाबादी ने कल कहा कि तेहरान इस महत्वपूर्ण जल परिवहन मार्ग से ईंधन ले जा रहे बांग्लादेश के जहाजों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए तैयार है।...

मार्च 14, 2026 1:26 अपराह्न

views 106

क्यूबा के राष्ट्रपति बताया- क्यूबा के अधिकारियों ने अमरीका के साथ वार्ता की

क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज़-कैनेल ने बताया है कि क्यूबा के अधिकारियों ने अमरीका के साथ वार्ता की। राष्‍ट्रपति ने स्पष्ट किया कि इस चर्चा का मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय मतभेदों को सुलझाना, गंभीर समस्याओं का समाधान खोजना और दोनों देशों के लोगों के लाभ के लिए सहयोग के क्षेत्रों की पहचान करना है।

मार्च 14, 2026 1:23 अपराह्न

views 66

माल्टा के वैलेटा पहुंचा भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शनी

भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शनी माल्टा के वैलेटा पहुंचा। यह ऐतिहासिक समुद्री अभियान लोकायन-26 में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह दौरा भारत और माल्टा के बीच मजबूत समुद्री संबंधों को दर्शाता है। यह इस पोत की महत्वाकांक्षी 22 हजार समुद्री मील की वैश्विक यात्रा का ए...

मार्च 14, 2026 12:21 अपराह्न

views 60

ईरानी नागरिकों के आगमन पर उनके लिए वीज़ा जारी नहीं करेगा नेपाल

नेपाल के आव्रजन विभाग ने ईरानी नागरिकों के आगमन पर उनके लिए वीज़ा जारी नहीं करने की घोषणा की है। विभाग ने नोटिस जारी किया है कि सरकारी और राजनयिक पासपोर्ट धारकों को छोड़कर, ईरानी नागरिक विदेश में स्थित नेपाली दूतावास से वीज़ा प्राप्त करने के बाद ही नेपाल में प्रवेश कर सकेंगे। इसके साथ ही, नेपाल में ...

मार्च 14, 2026 12:18 अपराह्न

views 98

रूस ने यूक्रेन के हमले में क्रूज मिसाइलों के इस्तेमाल को लेकर ब्रिटेन और फ्रांस के राजदूतों को तलब किया

रूस ने यूक्रेन के हमले में क्रूज मिसाइलों के इस्तेमाल को लेकर ब्रिटेन और फ्रांस के राजदूतों को तलब किया है। रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेनी सशस्त्र बलों द्वारा पश्चिमी शहर ब्रायन्स्क पर किए गए हमले में कई नागरिक मारे गए और घायल हुए थे। मंत्रालय के अनुसार मॉस्को में ब्रिटिश राजदूत निगेल केसी...

मार्च 14, 2026 10:40 पूर्वाह्न

views 68

भारत ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते भारत में फंसे विदेशियों के वीज़ा की अवधि बढ़ाने की घोषणा की

दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रमों के कारण भारत में फंसे विदेशियों के नियमित भारतीय वीज़ा और ई-वीज़ा की अवधि बढ़ाने और अधिक समय तक ठहरने पर लगने वाले जुर्माने को माफ करने की घोषणा की है। सोशल मीडिया पोस्ट में वाणिज्य दूतावास ने कहा कि 28 फरवरी के बाद प्रभावित विद...

मार्च 14, 2026 8:44 पूर्वाह्न

views 112

अमरीका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर भीषण बमबारी की, द्वीप पर मौजूद सभी सैन्य ठिकाने पूरी तरह नष्ट करने का दावा किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान की महत्वाकांक्षा पूरे पश्चिम एशियाई क्षेत्र पर प्रभुत्व स्थापित करने और इज़राइल को नष्ट करने की थी, लेकिन अब उनकी ये योजनाएँ खत्म हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री ट्रंप ने कहा कि अमरीकी केंद्रीय कमान ने ईरान के खर्ग द्वीप पर सैन्य ठिकानों पर...

मार्च 13, 2026 10:28 अपराह्न

views 145

भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतेह अली ने भारतीय जहाजों को जल्द होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति के संकेत दिए

भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतेह अली ने भारतीय जहाजों को जल्द ही होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति मिलने का संकेत दिया है। श्री फतेह अली ने आज नई दिल्ली में मीडिया को बताया कि भारत की ईरान से दोस्‍ती है। उन्होंने कहा कि ईरान का मानना ​​है कि इस क्षेत्र में दोनों देशों के साझा हित हैं। पश्चि...

मार्च 13, 2026 10:27 अपराह्न

views 114

कतर की राजधानी दोहा से करीब 500 भारतीय कतर एयरवेज की उड़ानों से कोच्चि सहित अन्य गंतव्यों के लिए रवाना

कतर की राजधानी दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि आज लगभग 500 भारतीय नागरिक कतर एयरवेज की उड़ानों से कोच्चि और अन्य वैश्विक गंतव्यों के लिए रवाना हुए। कतर एयरवेज ने प्राकृतिक कारणों से मरने वाले दो भारतीयों के पार्थिव शरीर और उनके परिवार के सदस्यों को मानवीय आधार पर कोच्चि तक पहुंचाने में सहायता ...

मार्च 13, 2026 10:26 अपराह्न

views 90

सिबी जॉर्ज और विद्मंतास वर्बिकास ने भारत-लिथुआनिया विदेश मंत्रालय विचार-विमर्श के 10वें दौर की सह-अध्यक्षता की

विदेश मंत्रालय में पश्चिम मामलों के सचिव सिबी जॉर्ज ने लिथुआनिया के उप विदेश मंत्री विद्मंतास वर्बिकास के साथ भारत-लिथुआनिया विदेश मंत्रालय विचार-विमर्श के 10वें दौर की बैठक की सह-अध्यक्षता की। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा ...