अंतरराष्ट्रीय

मार्च 16, 2026 10:37 अपराह्न

views 75

ब्रिटेन होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहयोगियों के साथ काम करेगा, युद्ध में नहीं जाएगा: कीर स्टारमर

पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध के बीच अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्प के नाटो से होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने में मदद करने के आह्वान को ब्रिटेन और जर्मनी ने खारिज कर दिया है। दोनों देशों ने कहा है कि यह नाटो का मिशन नहीं है।     होर्मुज जलडमरूमध्य खाड़ी का एक महत्वपूर्ण समुद्री परिवहन गलियार...

मार्च 16, 2026 6:28 अपराह्न

views 62

कजाकिस्तान: जनमत संग्रह में मतदाताओं ने नए संविधान पर मतदान को मंजूरी दी

मध्य एशिया के सबसे बड़े देश कजाकिस्तान में आज हुए जनमत संग्रह में मतदाताओं ने नए संविधान पर मतदान को मंजूरी दे दी है। इससे राष्ट्रपति कसीम-जोमार्ट टोकायेव की सत्ता पर पकड़ मजबूत होने की उम्मीद है। चुनाव आयोग के प्रारंभिक परिणामों के अनुसार, कल हुए मतदान में 87 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने प्रस्तावित ...

मार्च 16, 2026 6:00 अपराह्न

views 67

पाकिस्तान: रहीम यार खान में सरकारी इमारत की छत गिरने से 8 महिलाओं की मौत, 30 से अधिक घायल

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहीम यार खान जिले में आज एक सरकारी इमारत की छत गिरने से आठ महिलाओं की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। जिले के उपायुक्त जहीर अनवर ने बताया कि सरकारी सहायता योजना के अंतर्गत आर्थिक मदद लेने के लिए कई महिलाएं एक केंद्र की छत पर बने हॉल में इकट्ठा हुई थीं। इसी दौरान ...

मार्च 16, 2026 5:09 अपराह्न

views 53

नेपाल में हुई बस दुर्घटना पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने जताया शोक

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने नेपाल में हुई बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया, जिसमें तमिलनाडु के सात तीर्थयात्रियों की जान चली गई। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में आज श्री राधाकृष्णन ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उपराष्ट्रपति ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। &n...

मार्च 16, 2026 2:53 अपराह्न

views 124

ईरान में भारतीय नागरिकों को दूतावास से समन्वय बिना यात्रा न करने की सलाह

ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों को सख्त सलाह दी है कि वे तेहरान स्थित भारतीय दूतावास से पूर्व और स्पष्ट समन्वय के बिना आगे की यात्रा के लिए ईरान की किसी भी सीमा को पार करने का प्रयास न करें।   दूतावास ने कहा कि दूतावास की जानकारी और मार्गदर्शन के बिना सीमाओं के माध्य...

मार्च 16, 2026 1:54 अपराह्न

views 230

ड्रोन हमले के बाद दुबई हवाई अड्डे पर चुनिंदा गंतव्यों के लिए उड़ानें फिर से शुरू

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चुनिंदा गंतव्यों के लिए उड़ानें फिर से शुरू हो गई हैं। आज तड़के ईरान के ड्रोन हमले के कारण कुछ समय के लिए उड़ानें स्थगित कर दी गई थीं। दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने यात्रियों से उड़ान की नवीनतम जानकारी के लिए अपनी एयरलाइन से संपर्क करने की सलाह दी है। आज एक ड्रोन न...

मार्च 16, 2026 12:58 अपराह्न

views 86

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज सुरक्षा के लिए जहाज भेजने की योजना नहीं: जापान, ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम

जापान, आस्‍ट्रेलिया और ब्रिटेन ने कहा है कि होर्मुज जल-डमरू-मध्‍य की सुरक्षा में मदद के लिए  अपने जहाज भेजने की उनकी कोई योजना नहीं है। अमरीकी राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप द्वारा इस संबंध में अपने मित्र देशों से सहायता प्रदान करने के दबाव के बीच यह बयान आया है। जापान के प्रधानमंत्री सनाए ताकाईची ने कहा...

मार्च 16, 2026 10:59 पूर्वाह्न

views 212

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, ईंधन भंडारण क्षेत्र में भीषण आग

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास आज तड़के ड्रोन से हमला हुआ, जिससे ईंधन भंडारण सुविधाओं के पास भीषण आग लग गई। इस हमले को देखते हुए उड़ान संचालन को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया। आपातकालीन सेवाओं को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। दुबई मीडिया कार्यालय ने हमले की पुष्टि की। आग पर कुछ ही घंटों में का...

मार्च 16, 2026 12:05 अपराह्न

views 267

डोनाल्ड ट्रंप ने सात देशों से होर्मुज जलडमरूमध्य खुला रखने के लिए युद्धपोत भेजने का अनुरोध किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने लगभग सात देशों से ईरान के साथ जारी युद्ध के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने में मदद के लिए युद्धपोत भेजने का अनुरोध किया है। यह जलडमरूमध्य एक महत्वपूर्ण समुद्री परिवहन मार्ग है, जहां से विश्व के 20 प्रतिशत तेल का व्यापार होता है। श्री ट्र...

मार्च 16, 2026 10:42 पूर्वाह्न

views 95

देश वैश्विक संकट से निपटने के लिए आपात भंडार तेल जारी करेंगे: अंतरराष्‍ट्रीय ऊर्जा एजेंसी

अंतरराष्‍ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने कहा है कि उसके सदस्‍य देश वैश्विक संकट से निपटने के लिए अपने आपात भंडार से बड़ी मात्रा में तेल जारी करेंगे। एजेंसी ने एक वक्‍तव्‍य में कहा कि एशिया और ओशेनिया देश तत्‍काल तेल जारी करना शुरू करेंगे, जबकि यूरोप और अमरीका के आपात भंडार से आपूर्ति इस महीने के अंत तक शुरू ह...