अंतरराष्ट्रीय

मार्च 16, 2024 1:10 अपराह्न

views 79

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास में कल 22वें स्वर्णजयंती छात्रवृत्ति दिवस पर नेपाल के 76 ज़िलों के लगभग दो सौ विद्यार्थियों ने भागीदारी की

नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास में कल 22वें स्वर्णजयंती छात्रवृत्ति दिवस पर नेपाल के 76 ज़िलों के लगभग दो सौ विद्यार्थियों ने भागीदारी की। इस अवसर पर नेपाल के प्रमुख विश्वविद्यालयों, स्कूलों और प्रशासन के उच्चाधिकारी उपस्थित थे। अब तक तीन हज़ार तीन सौ से अधिक नेपाली विद्यार्थी इस स्क...

मार्च 16, 2024 1:08 अपराह्न

views 91

अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा इस वर्ष अक्‍टूबर में बृहस्‍पति के चांद यूरोपा पर मैसेज इन ए बॉटल भेजेगी

अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा इस वर्ष अक्‍टूबर में, बृहस्‍पति के चांद यूरोपा पर मैसेज इन ए बॉटल भेजेगी। इस अभियान को यूरोपा क्‍लीपर मिशन का नाम दिया गया है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि बृहस्‍पति की बर्फीली सतह के नीचे नमकीन झील है और इस अभियान के तहत वैज्ञानिक वहां जीवन की संभावना तलाशेंगे। यूरोपा क्‍...

मार्च 16, 2024 11:40 पूर्वाह्न

views 130

यूक्रेन के सूमी में बड़े पैमाने पर गोलीबारी के कारण वहां से लोगों को हटाने का काम चल रहा है

यूक्रेन के सूमी में बड़े पैमाने पर गोलीबारी के कारण वहां से लोगों को हटाने का काम बड़े पैमाने पर चल रहा है। यह इलाक़ा रूस की सीमा से लगता है। यूक्रेन के सैन्य प्रबंधन ने सोशल मीडिया साइट टेलीग्राम पर बताया कि पिछले तीन दिन में वेलीकोपिसर्स्का समुदाय के करीब 180 लोगों को निकाला गया है। टेलीग्राम के अ...

मार्च 16, 2024 10:54 पूर्वाह्न

views 72

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने गज़ा के दक्षिणी शहर रफा में हमले की मंजूरी दी

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने गज़ा के दक्षिणी शहर रफा में हमले की मंजूरी दे दी है। रफ़ा में कई विस्थापित लोग रह रहे हैं। श्री नेतन्याहू का यह फैसला हमास द्वारा गज़ा में संघर्ष- विराम के लिए मध्यस्थों और अमरीका को दिए गए प्रस्ताव के बाद आया है। हमास ने फलस्तीनी कैदियों की रिहाई के बद...

मार्च 15, 2024 7:34 अपराह्न

views 128

रूस में तीन दिन तक चलने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी

रूस में तीन दिन तक चलने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। देश के पूर्वी क्षेत्रों चुकोटका और कामचटका में आज सुबह सबसे पहले मतदान शुरू हुआ। रूस के पोलैंड और लिथुआनिया की सीमा से लगे कलिनिनग्राद में रविवार को भारतीय समयानुसार रात 11 बजकर 30 मिनट पर मतदान समाप्‍त हो जाएगा। रूस के मतदाता अगल...

मार्च 15, 2024 1:38 अपराह्न

views 113

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने यूरोपीय सहयोगियों को यूक्रेन का समर्थन देने को लेकर दी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने यूरोपीय सहयोगियों को चेतावनी दी है कि वे यूक्रेन को दिए जा रहे समर्थन पर किसी तरह की सीमा न लगाएं। श्री मैक्रॉन ने एक साक्षात्कार में कहा कि रूस और यूक्रेन की लड़ाई में यूरोप की सुरक्षा दांव पर लगी है। उन्होंने कहा कि अगर रूस यह युद्ध जीत जाता है तो यूरोप की वि...

मार्च 15, 2024 10:46 पूर्वाह्न

views 116

रूस में तीन दिन तक चलने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ।

रूस में तीन दिन तक चलने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज मतदान शुरू हो गया। देश के पूर्वी क्षेत्रों चुकोटका और कामचटका में सबसे पहले मतदान शुरू हुआ। कामचटका के गवर्नर व्लादिमीर सोलोडोव ने सबसे पहले वोट डाला। रूस के  पोलैंड और लिथुआनिया की सीमा से लगे कलिनिनग्राद में रविवार को भारतीय समयानुसार रात 11 ...

मार्च 14, 2024 9:02 अपराह्न

views 79

भारत और सिंगापुर ने आज कानून और विवाद समाधान के क्षेत्र में सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

  भारत और सिंगापुर ने आज कानून और विवाद समाधान के क्षेत्र में सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। विधि और न्याय मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह समझौता अंर्तराष्ट्रीय वाणिज्यिक विवाद समाधान जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग को और बढ़ाएगा। विधि और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम...

मार्च 14, 2024 8:11 अपराह्न

views 74

भारत और कोट डीआइवर के बीच आज नई दिल्‍ली में द्वितीय विदेश कार्यालय परामर्श हुआ

  भारत और कोट डीआइवर के बीच आज नई दिल्‍ली में द्वितीय विदेश कार्यालय परामर्श हुआ। इसकी सह-अध्‍यक्षता भारत की ओर से विदेश मंत्रालय में अपर सचिव सेवाला नाइक  मुडे  और कोट डीआइवर की ओर से वहां के विदेशमंत्रालय में   द्विपक्षीय संबंधों के महानिदेशक फिल्‍बर्ट क्‍वासी ग्‍लैगलॉड ने की। दोनों पक्षों ने...

मार्च 14, 2024 6:32 अपराह्न

views 72

बंगलादेश के प्रख्‍यात रबिन्‍द्र संगीत गायक सदी मोहम्‍मद का कल शाम देहांत हो गया। वे 70 वर्ष के थे

  बंगलादेश के प्रख्‍यात रबिन्‍द्र संगीत गायक सदी मोहम्‍मद का कल शाम देहांत हो गया। वे 70 वर्ष के थे। परिवार के सदस्‍यों ने बताया कि अपनी मॉं की मृत्‍यु के बाद से वे मा‍नसिक रूप से असंतुलित थे।  उनके भाई ने उन्‍हें कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया।