अंतरराष्ट्रीय

सितम्बर 3, 2023 11:49 पूर्वाह्न

views 91

ताइवान में समुद्री तूफान हाइकुई को देखते हुए लगभग 3 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

ताइवान में समुद्री तूफान हाइकुई को देखते हुए लगभग तीन हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इस तूफान से ताइवान के दक्षिणी और पूर्वी हिस्‍से में भारी वर्षा होने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। तूफान हाइकुई के, ताइवान के सुदूर दक्षिण-पूर्वी पर्वतीय क्षेत्रों में तट से टकराने की संभावना है...

सितम्बर 2, 2023 9:38 अपराह्न

views 103

सिंगापुर के राष्‍ट्रपति थर्मन शनमुगरत्‍नम ने कहा है कि वे आशा से अधिक मिले जनसमर्थन का सम्‍मान करते हुए लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने की कोशिश करेगें

सिंगापुर के राष्‍ट्रपति थर्मन शनमुगरत्‍नम ने कहा है कि वे आशा से अधिक मिले जनसमर्थन का सम्‍मान करते हुए लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने की कोशिश करेगें। भारतीय मूल के 66 वर्षीय श्री शनमुगरत्‍नम ने 70 फीसदी से अधिक मत हासिल कर राष्‍ट्रपति पद का चुनाव जीता है। सिंगापुर में 2011 के बाद पहली बार एक चुन...

सितम्बर 2, 2023 1:28 अपराह्न

views 104

हांगकांग और चीन के शहर गुआंग्डोंग में भीषण तूफान साओला के चलते सैकड़ों उड़ानें रद्द, स्कूल तथा वित्तीय संस्थान बंद

हांगकांग और चीन के शहर गुआंगडोंग में आज सुबह भीषण तूफान साओला के आने से सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गईं और स्कूल तथा वित्तीय संस्थान बंद कर दिये गए। मौसम विभाग ने गंभीर बाढ़ की चेतावनी जारी की है। विभाग ने कहा है कि जलस्तर ऐतिहासिक रिकार्ड पर पहुंच सकता है। गुआंगडोंग में सात लाख अस्सी हजार से अधिक लो...

सितम्बर 2, 2023 11:43 पूर्वाह्न

views 101

सिंगापुर में भारतीय मूल के अर्थशास्त्री थर्मन शनमुगरत्नम ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में शानदार जीत दर्ज की

भारतीय मूल के अर्थशास्त्री और पूर्व वरिष्ठ मंत्री थर्मन शनमुगरत्नम ने सिंगापुर के राष्ट्रपति पद के चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। परिणामों की घोषणा शुक्रवार मध्यरात्रि के बाद की गई। श्री थर्मन ने 2011 के बाद से देश के पहले राष्ट्रपति पद के चुनाव में 70 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल किए। छियासठ वर...

सितम्बर 1, 2023 9:34 अपराह्न

views 106

भारत के राष्‍ट्रीय रक्षा कालेज-एनडीसी के एक शिष्‍टमंडल ने सउदी अरब के रियाद में रॉयल सउदी सशस्‍त्र बल मुख्‍यालय का दौरा किया

  भारत के राष्‍ट्रीय रक्षा कालेज-एनडीसी के एक शिष्‍टमंडल ने सउदी अरब के रियाद में रॉयल सउदी सशस्‍त्र बल मुख्‍यालय का दौरा किया। एनडीसी के वरिष्‍ठ डायरेक्टिंग स्‍टाफ मेजर जनरल नांगेन्‍द्र सिंह ने शिष्‍टमंडल का नेतृत्‍व किया। यह शिष्‍टमंडल रियाद में नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी भी गया और दोनों संस्‍थ...

सितम्बर 1, 2023 9:07 अपराह्न

views 108

सिंगापुर में राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है

  सिंगापुर में राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। चुनाव में 27 लाख से अधिक मतदाताओं ने वोट डालें। सिंगापुर में पिछले एक दशक में पहली बार आयोजित हुए राष्‍ट्रपति चुनाव में बड़ी संख्‍या में लोगों ने आज मतदान किया। राष्‍ट्रपति चुनाव में तीन उम्‍मीदवार मैदान में हैं जिसमें भारतीय मूल क...

सितम्बर 1, 2023 5:33 अपराह्न

views 127

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कल से श्रीलंका की दो दिन की अधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं।

  रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कल से श्रीलंका की दो दिन की अधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं। इसका उद्देश्‍य श्रीलंका के साथ परस्‍पर रक्षा संबंधों को और मजबूत करना है। रक्षामंत्री, श्रीलंका के राष्‍ट्रपति और रक्षा मंत्री रानिल विक्रमसिंघे तथा प्रधानमंत्री दिनेश गुनावर्दना के साथ चर्चा करेंगे। बैठक ...

सितम्बर 1, 2023 5:19 अपराह्न

views 128

भारत ने श्रीलंका में चल रही अपनी अनुदान परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता में महत्‍वपूर्ण वृद्धि की घोषणा की है।

  भारत ने श्रीलंका में चल रही अपनी अनुदान परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता में महत्‍वपूर्ण वृद्धि की घोषणा की है। भारत-श्रीलंका उच्‍च प्रभाव समुदायिक विकास परियोजना संरचना के अंतर्गत जारी 9 परियोजनाओं के लिए आबंटन 50 प्रतिशत तक बढ़ाकर लगभग 300 करोड श्रीलंकाई रूपये तक कर दिया गया है। य...

सितम्बर 1, 2023 1:29 अपराह्न

views 133

सिंगापुर में नए राष्ट्रपति को चुनने के लिए मतदान चल रहा है

  सिंगापुर में आज एक दशक से भी अधिक समय के बाद पहली बार राष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में मतदान हो रहा है। इस त्रिकोणीय मुकाबले में पूर्व मंत्री थर्मन शनमुगारत्नम, सिंगापुर में जन्मे भारतीय मूल के अगले राष्‍ट्र प्रमुख बनने की उम्मीद कर रहे हैं। इस चुनाव में दो करोड़ 70 लाख से...

सितम्बर 1, 2023 12:57 अपराह्न

views 131

अफ्रीकी देश गैबॉन में सेना अधिकारियों ने देश का नया नेता घोषित किया

अफ्रीकी देश गैबॉन में सैनिक विद्रोह के बाद सेना अधिकारियों ने जनरल ब्रिस ओलिबुई न्‍यूइमा को बुधवार देश का कार्यवाहक नेता चुना। इससे पहले जनरल न्‍यूइमा ने अपने सैनिकों के साथ राजधानी लिबरविले की सड़कों पर जीत का जुलूस निकाला। अपदस्‍थ राष्‍ट्रपति अलिबोंगो ने अपने घर से जारी वीडियो संदेश में दुनिय...