अंतरराष्ट्रीय

अप्रैल 25, 2024 8:51 अपराह्न

views 29

भारतीय उच्‍चायोग पर हमले के मामले में एक आरोपी  गिरफ्तार  

  राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण - एनआईए ने पिछले वर्ष लंदन में भारतीय उच्‍चायोग पर हमलें के मामलें के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एनआईए ने कहा कि आरोपी की पहचान ब्रिटेन के हाउंस्लो निवासी इंद्रपाल सिंह गाबा के रूप में हुई है, जिसने पिछले साल 22 मार्च को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान गैरकानूनी गतिविधियो...

अप्रैल 25, 2024 6:40 अपराह्न

views 44

ह्यूमन राइट्स वॉच संगठन की रिपोर्ट के अनुसार बुर्किना फासो की सेना ने आतंकवादियों को सहयोग करने के आरोप में 223 नागरिकों की जान ली

ह्यूमन राइट्स वॉच संगठन ने आज एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। इसमें बताया गया है कि अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में सैन्य बलों ने आतंकवादियों को सहयोग करने के आरोप में दो गांवों पर हमला किया है जिसमें शिशुओं और कई बच्चों सहित 223 नागरिक मारे गये हैं। रिपोर्ट के अनुसार 25 फरवरी को देश के उत्तरी गांव नोंडिन ...

अप्रैल 25, 2024 12:18 अपराह्न

views 34

सीमा पार शरण लेने वाले म्यांमार के सुरक्षा बलों के 288 सदस्यों को बांग्लादेश ने वापस भेजा 

आज सुबह एक समन्वित अभियान में बांग्लादेश ने म्यांमार के सुरक्षा बलों के 288 सदस्यों को वापस भेज दिया, जिन्होंने सीमा पार शरण ली थी। इस समूह में म्यांमार बॉर्डर गार्ड पुलिस (बीजीपी), सेना और आव्रजन इकाइयों के सदस्य शामिल थे। बांग्लादेश के बॉर्डर गार्ड (बीजीबी) के अनुसार, ऑपरेशन बांग्लादेश अंतर्देशीय ...

अप्रैल 25, 2024 11:32 पूर्वाह्न

views 39

टोक्यो में आयोजित हुआ निरस्त्रीकरण, अप्रसार और निर्यात नियंत्रण पर भारत-जापान परामर्श का 10वां दौर

निरस्त्रीकरण, अप्रसार और निर्यात नियंत्रण पर भारत-जापान परामर्श का 10वां दौर कल टोक्यो में आयोजित किया गया। दोनों पक्षों ने परमाणु, रासायनिक और जैविक कार्यक्षेत्र, बाहरी अंतरिक्ष सुरक्षा, अप्रसार मुद्दों, पारंपरिक हथियारों और निर्यात नियंत्रण से संबंधित निरस्त्रीकरण और अप्रसार के क्षेत्रों में विकास...

अप्रैल 25, 2024 8:53 पूर्वाह्न

views 33

टिक टॉक पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक पर अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने किए हस्ताक्षर  

अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने टिक टॉक पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। चीन के ऐप बाइटडांस को मार्केट से टिक टॉक ऐप हटाने अथवा इस ऐप को अमरीकी कंपनी को बेचने के लिए 9 महीने का समय दिया गया है। यह कानून उन चिंताओं के जवाब में पारित किया गया जिसमें टिकटॉक चीनी अधिकारियों को यू...

अप्रैल 25, 2024 8:43 पूर्वाह्न

views 37

कजाखस्तान में शंघाई सहयोग संगठन का रक्षा मंत्री स्तरीय सम्मेलन, देश के रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने रखेंगे भारत का पक्ष  

भारतीय रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने आज कजाखस्तान की राजधानी अस्ताना में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों के वार्षिक सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस सम्मेलन में एससीओ देशों के क्षेत्रीय मुद्दों और आपसी रक्षा सहयोग से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जाएगी। दो दिवसी...

अप्रैल 24, 2024 8:25 अपराह्न

views 35

केन्‍द्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने नीदरलैंड के यूट्रेक्ट में वैश्विक दवा कंपनी बिल्थोवेन बायोलॉजिकल की विनिर्माण इकाई का भ्रमण किया

केन्‍द्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने आज नीदरलैंड के यूट्रेक्ट में वैश्विक दवा कंपनी बिल्थोवेन बायोलॉजिकल की विनिर्माण इकाई का भ्रमण किया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि श्री चन्‍द्रा ने यूरोपीय संघ की महामारी संबंधी तैयारी और टीकों के उत्पादन पर सहयोग के बारे में मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी जुएर्गन...

अप्रैल 24, 2024 12:09 अपराह्न

views 60

संयुक्त राज्य अमरीका की संसद ने विधेयक को दी मंजूरी, टिक टॉक को किया जा सकता है प्रतिबंधित

संयुक्त राज्य अमरीका की संसद ने एक विवादास्पद विधेयक को मंजूरी दी है, जिसके तहत संयुक्त राज्य अमरीका में टिक टॉक को प्रतिबंधित किया जा सकता है। राष्ट्रपति जो बाइडन इस विधेयक को लेकर काफी गंभीर हैं। यदि ऐसा हुआ तो बाइटडांस को जबरन बिक्री पूर्ण करने के लिए चीन के अधिकारियों से मंजूरी लेनी होगी।

अप्रैल 23, 2024 9:27 अपराह्न

views 31

दुबई में खाड़ी सूचना सुरक्षा प्रदर्शनी और सम्‍मेलन में भारत का साइबर सुरक्षा उद्योग हो रहा है लोकप्रिय

दुबई में खाड़ी सूचना सुरक्षा प्रदर्शनी और सम्‍मेलन में भारत का साइबर सुरक्षा उद्योग लोकप्रिय हो रहा है। भारतीय डेटा सुरक्षा परिषद ने इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में देश की बढ़ती विशेषज्ञता को प्रदर्शित करने के लिए 22 भारतीय कंपनियों को एक साथ लाया है। यह भागीदारी साइबर सुरक्षा में भारत की उल्लेखनीय प्रगति...

अप्रैल 23, 2024 6:22 अपराह्न

views 57

मलेशिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 10 लोगों की मौत, नौसेना अभ्यास के दौरान हुई दुर्घटना

मलेशिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दस लोगों की मौत हो गई है। रॉयल मलेशियाई नौसेना अभ्यास के दौरान दो हेलीकॉप्टर एक-दूसरे से टकराने से यह दुर्घटना हुई। मलेशिया के उत्तरी पेराक राज्य में नौसैनिक अड्डे पर 90वीं वर्षगांठ समारोह की रिहर्सल के दौरान दोनों हेलीकॉप्टर टकरा गए। नौसेना ने एक बयान में कहा कि ...