चुनाव

जून 2, 2024 1:40 अपराह्न

views 27

लोकसभा चुनाव और आंध्र प्रदेश तथा ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना चार जून को होगी

इस वर्ष के लोकसभा चुनाव, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के विधानसभा चुनाव तथा कुछ अन्य विधानसभा सीटों के उप-चुनाव के लिए मतगणना 4 जून को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। निर्वाचन आयोग ने मतगणना तैयारियों की समीक्षा की है। आयोग के अनुसार, मतगणना के रुझान और नतीजे निर्वाचन आयोग की वेबसाइट results.eci.gov.in और वोटर ह...

जून 2, 2024 8:15 पूर्वाह्न

views 47

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में 62.36 प्रतिशत मतदान, सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 57 संसदीय क्षेत्रों में डाले गए वोट 

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में कल 62.36 प्रतिशत मतदान हुआ। इस चरण में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 57 संसदीय क्षेत्रों में वोट डाले गए। इनमें उत्तर प्रदेश और पंजाब की 13-13 सीटें, पश्चिम बंगाल की नौ, बिहार की आठ, ओडिशा की छह, हिमाचल प्रदेश की चार, झारखंड की तीन और चंडीगढ़ की एक ...

जून 2, 2024 8:09 पूर्वाह्न

views 43

लोकसभा चुनाव: मतगणना से पहले निजी टीवी चैनलों और अन्य एजेंसियों ने चुनाव पश्चात् के सर्वेक्षण परिणाम जारी किए

चार जून को लोकसभा चुनाव की मतगणना से पहले, निजी टीवी चैनलों और अन्य एजेंसियों ने चुनाव पश्चात् के सर्वेक्षण परिणाम जारी किए हैं। इनमें से अधिकतर में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) लोकसभा चुनाव में बहुमत हासिल कर सत्ता में वापसी करेगा। इन परिणामो...

जून 1, 2024 9:01 अपराह्न

views 26

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि उन्‍हें पूरा विश्‍वास है कि लोगों ने एनडीए सरकार को फिर चुनने के लिए रिकार्ड संख्‍या में मतदान किया है

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि उन्‍हें पूरा विश्‍वास है कि लोगों ने एनडीए सरकार को फिर चुनने के लिए रिकार्ड संख्‍या में मतदान किया है। आज सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने कहा कि लोगों ने हमारे काम और काम करने के तरीके को देखा है, जिससे निर्धन और वंचित लोगों के जीवन में गुणात्‍मक बदलाव आ...

जून 1, 2024 8:58 अपराह्न

views 35

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में रात आठ बजे तक 59 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में रात आठ बजे तक 59 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। इस चरण में सात राज्‍यों और एक केन्‍द्र शासित प्रदेश की 57 संसदीय सीटों के लिए वोट डाले गए। इनमें 13 - 13 सीटें उत्‍तर प्रदेश और पंजाब की, नौ सीटें पश्चिम बंगाल, आठ- बिहार, छह- ओडिसा, चार- हिमाचल प्रदेश, तीन...

जून 1, 2024 8:50 अपराह्न

views 42

सिक्किम में 32 सदस्‍यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव की मतगणना कल सुबह छह बजे शुरू होगी

सिक्किम में 32 सदस्‍यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव की मतगणना कल सुबह छह बजे शुरू होगी। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। छह जिला मुख्‍यालयों- गंगतोक, ग्‍यालसिंग, मंगन, नामची, सोरेन और पैक्‍योंग के छह मतगणना केन्‍द्रों पर वोटों की गिनती होगी।  सिक्किम की अपर मुख्‍य चुनाव अधिकारी पेमा ल्‍हाडेन ने आकाशवाण...

जून 1, 2024 8:49 अपराह्न

views 45

हिमाचल प्रदेश में आज चार संसदीय सीटों के लिए 67 प्रतिशत से अधिक लोगों ने मतदान किया

हिमाचल प्रदेश में आज चार संसदीय सीटों के लिए 67 प्रतिशत से अधिक लोगों ने मतदान किया। महिलाएं, युवा और बुजुर्ग सभी बड़ी संख्या में शामिल हुए। मुख्य प्रतिस्पर्धा भाजपा और कांग्रेस के बीच थी ।  दोनों पार्टियाँ कड़ी प्रतिस्पर्धा कर रही हैं, जिससे चुनाव बहुत कड़ा और कांटे का हो गया है। 

जून 1, 2024 8:30 अपराह्न

views 33

ओडिसा में लोकसभा की छह और विधानसभा की 42 सीटों के लिए मतदान कुछ छिटपुट घटनाओं को छोडकर आज शांतिपूर्वक सम्‍पन्‍न

ओडिसा में लोकसभा की छह और विधानसभा की 42 सीटो के लिए मतदान कुछ छिटपुट घटनाओं को छोडकर आज शांतिपूर्वक सम्‍पन्‍न हो गया। लगभग 63 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। मयूरभंज, बालेश्‍वर, भद्रक, जाजपुर, जगतसिंहपुर और केन्‍द्रपाडा लोकसभा सीटो के लिए वोट डाले गए। अधिकांश संसदीय और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मुख्‍...

जून 1, 2024 8:27 अपराह्न

views 31

उत्‍तर प्रदेश के 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में सातवें और अंतिम चरण में मतदान शांतिपूर्वक सम्‍पन्‍न

उत्‍तर प्रदेश के 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में सातवें और अंतिम चरण में मतदान शांतिपूर्वक सम्‍पन्‍न हो गया। आज सोनभद्र जिले की दुद्धी विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए भी मतदान हुआ है। 

जून 1, 2024 7:46 अपराह्न

views 37

झारखंड के तीन निर्वाचन क्षेत्रों दुमका, गोड्डा और राजमहल में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच मतदान शांतिपूर्वक सम्‍पन्‍न

झारखंड के तीन निर्वाचन क्षेत्रों दुमका, गोड्डा और राजमहल में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच मतदान शांतिपूर्वक सम्‍पन्‍न हो गया। मुख्‍य चुनाव अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि आज के चुनाव में 67 दशमलव नौ-पांच प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। झारखंड में मतदान शाम 5 बजे सम्‍पन्‍न हो गया। कुछ मतदान केन्‍द्रों ...