चुनाव

जून 2, 2024 8:33 अपराह्न

views 39

सिक्किम में इस बार डाक मतदान को छोडकर 79 दशमलव 90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया

सिक्किम में 32 सदस्‍यीय विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणना आज दोपहर बाद पूरी कर ली गई है। प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्‍व वाला सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा-एसकेएम ने 32 में से 31 सीटे जीतकर दूसरे कार्यकाल के लिए सत्ता बरकरार रखी है। सिक्किम में इस बार डाक मतदान को छोडकर 79 दशमलव 90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया...

जून 2, 2024 7:57 अपराह्न

views 26

मिजोरम की राजधानी आइजोल में तीन मतगणना केंद्र बनाए गए हैं  

मिजोरम के मुख्य चुनाव अधिकारी मधुप व्यास ने बताया कि राज्‍य की एक एकमात्र लोकसभा सीट पर मंगलवार को होने वाली मतगणना के सभी इंतजाम पूरे हो गए हैं। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में श्री व्यास ने कहा कि राज्य भर में 13 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती होगी। इन केन्‍द्रों पर लगभग 6 हजार अधिकारियों और कर्म...

जून 2, 2024 7:52 अपराह्न

views 35

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास की राजनीति को स्‍पष्‍ट जनादेश देने वाले अरूणाचल प्रदेश के लोगों का आभार व्‍यक्‍त किया है  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास की राजनीति को स्‍पष्‍ट जनादेश देने वाले अरूणाचल प्रदेश के लोगों का आभार व्‍यक्‍त किया है। प्रधानमंत्री ने राज्‍य में एक बार फिर भाजपा में विश्‍वास व्‍यक्‍त करने वाले लोगों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्‍यक्‍त की है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने कहा कि उनकी पार...

जून 2, 2024 7:32 अपराह्न

views 35

प्रधानमंत्री और  भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा और सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को विधानसभा चुनाव में जीत के लिए बधाई दी है

प्रधानमंत्री और  भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा और सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को विधानसभा चुनाव में जीत के लिए बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्‍होंने कहा कि वे सिक्किम की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। ...

जून 2, 2024 5:16 अपराह्न

views 22

निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश से मांगा स्पष्टीकरण

निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश को अपने उन आरोपों के बारे में विस्‍तृत जानकारी देने को कहा है जिनमें उन्‍होंने कहा था कि  गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव की मतगणना से पहले, एक सौ 50 जिला मजिस्‍ट्रेटों या कलेक्‍टरों को फोन किया था। आयोग ने श्री रमेश को लिखे पत्र में  यह भी स्‍पष्‍ट किया ...

जून 2, 2024 8:48 अपराह्न

views 52

 अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने सत्‍ता बरकरार रखी है, सिक्किम में सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा की एकतरफा जीत

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव की मतगणना के सभी परिणाम मिल गए हैं। अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने सत्‍ता बरकरार रखी है। सिक्किम में सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा की एकतरफा जीत हुई है। अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने 46 सीटें जीती। पांच सीट नेशनल पीपल्‍स पार्टी...

जून 2, 2024 1:36 अपराह्न

views 30

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा- पूरी तरह फर्जी हैं एग्जिट पोल 

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के बारे में कई प्राइवेट टीवी चैनलों और अन्य एजेंसियों के एग्जिट पोल के आंकड़े खारिज कर दिए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि एग्जिट पोल पूरी तरह फर्जी हैं। उन्होंने दोहराया कि आईएनडीआईए को 295 सीट मिलेंगी। उन्होंने कहा कि सभी दलों के नेताओं ने राज्यवार विश्ले...

जून 2, 2024 1:10 अपराह्न

views 40

सिक्किम में विधानसभा चुनाव के परिणामों के लिए जारी है मतगणना, रुझानों में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को बढ़त 

सिक्किम में अब तक के रुझानों और परिणामों के अनुसार सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा प्रचंड जीत की ओर बढ़ रहा है। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने एक सीट जीत ली है और 29 पर बढ़त बनाए हुए है। सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) एक सीट पर आगे चल रहा है।नवगठित सिटीजन एक्शन पार्टी और भाजपा उम्मीदवार सभी सीटों पर प...

जून 2, 2024 9:24 पूर्वाह्न

views 43

अरूणाचल प्रदेश: विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी, भाजपा को बढ़त

अरूणाचल प्रदेश में अब तक के रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी 19 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। नेशनल पीपुल्स पार्टी 6 और पीपल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल 2 सीटों पर आगे है। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी- एनसीपी दो, कांग्रेस एक और निर्दलीय दो सीट पर बढ़त बनाए हुए है। 60 सदस्यों की विधानसभा में भाजपा 10 सीटें निर...

जून 2, 2024 9:12 पूर्वाह्न

views 54

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में आज जारी होंगे विधानसभा चुनाव के परिणाम, मतगणना जारी

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में आज विधानसभा चुनाव की मतगणना हो रही है। दोनों विधानसभाओं का कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है। इन दोनों राज्यों में 19 अप्रैल को लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ हुए थे। अरुणाचल प्रदेश विधानसभा की 60 में से 10 सीट पर भारतीय जनता पार्टी निर्विरोध जीत चुकी है।      सिक्किम मे...