चुनाव

अप्रैल 19, 2024 2:11 अपराह्न

views 50

राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ-आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में मतदान किया

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान के प्रति लोगों में पूरा उत्‍साह देखा जा रहा है। आम लोगों के साथ कई जानी-मानी हस्‍तियों और बड़े नेताओं ने सुबह-सुबह मतदान किया। राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ-आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में मतदान किया। कांग्रेस नेता और पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री पी. चिदबंरम ने तमिल...

अप्रैल 19, 2024 2:10 अपराह्न

views 48

उत्‍तराखंड में लोकसभा की सभी पांच सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है

उत्‍तराखंड में लोकसभा की सभी पांच सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। यहां 55 उम्‍मीदवार किस्‍मत आजमा रहे हैं। राज्‍य में सुगम मतदान के लिए ग्‍यारह हजार सात सौ 23 मतदान केन्‍द्र बनाए गए हैं। इनमें से तीन हजार चार 66 शहरी और आठ हजार दो सौ 57 मतदान केन्‍द्र ग्रामीण क्षेत्र में हैं। 92 मतदान केन्‍द्रों पर...

अप्रैल 19, 2024 2:08 अपराह्न

views 59

पश्चिम बंगाल में कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है

पश्चिम बंगाल में कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है। कूचबिहार में हिंसा और झड़प की कुछ घटनाएं हुईं। निर्वाचन आयोग ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। कूच बिहार के माथभंगा में सीआरपीएफ के एक जवान की मृत्यु हो गयी लेकिन मौत के सही कारणों का अभी पता नहीं चल...

अप्रैल 19, 2024 2:08 अपराह्न

views 45

मेघालय में लोकसभा की दोनों सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है

मेघालय में लोकसभा की दोनों सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। यहां दस उम्‍मीदवार किस्‍मत आजमा रहे हैं। राज्‍य में सुगम मतदान के लिए तीन हजार पांच सौ 12 मतदान केन्‍द्र बनाए गए हैं। इनमें से तीन सौ 26 शहरी और तीन हजार एक सौ 86 मतदान केन्‍द्र ग्रामीण क्षेत्र में हैं। 88 मतदान केन्‍द्रों पर सभी चुनाव कर्म...

अप्रैल 19, 2024 2:07 अपराह्न

views 46

बिहार में लोकसभा की चार सीटों गया, नवादा, जमुई और औरंगाबाद में सामान्‍य मतदान हो रहा है

बिहार में लोकसभा की चार सीटों गया, नवादा, जमुई और औरंगाबाद में सामान्‍य मतदान हो रहा है। चिलचिलाती धूप के बावजूद पहली बार मतदान कर रहे युवाओं में काफी उत्‍साह है। गया संसदीय क्षेत्र में कई मतदाताओं ने आकाशवाणी संवाददाता को बताया कि यह उनके जीवन की महत्‍वपूर्ण उपलब्धि है। इन निर्वाचन क्षेत्रों में 15...

अप्रैल 19, 2024 2:06 अपराह्न

views 55

तमिलनाडु और त्रिपुरा में विधानसभा की एक-एक सीट पर उप-चुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं

तमिलनाडु और त्रिपुरा में विधानसभा की एक-एक सीट पर उप-चुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। तमिलनाडु की विलावनकोड विधानसभा सीट पर दोपहर एक बजे तक 35 दशमलव एक-चार प्रतिशत से अधिक मतदान की खबर है। त्रिपुरा की रामनगर विधानसभा सीट पर उप-चुनाव के लिए दोपहर एक बजे तक 43 दशमलव शून्‍य-एक प्रतिशत मतदान हुआ है।

अप्रैल 19, 2024 2:05 अपराह्न

views 55

असम में अंतिम समाचार मिलने तक लगभग 28 प्रतिशत मतदान हुआ है

असम में अंतिम समाचार मिलने तक लगभग 28 प्रतिशत मतदान हुआ है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पांच सीटों के लिए 35 उम्‍मीदवार मैदान में हैं। भाजपा के वरिष्‍ठ नेता सर्बानंद सोनोवाल, कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और असम के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री केशब महंत आज मतदान करने वाले प्रमुख उम्‍मीदवारों में शामिल हैं। मतदा...

अप्रैल 19, 2024 2:04 अपराह्न

views 47

अरूणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव के लिए आज एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं।

अरूणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव के लिए आज एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं। अरूणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में दोपहर एक बजे तक 39 दशमलव छह-एक प्रतिशत वोट डाले जा चुके हैं। साठ सदस्‍यों की विधानसभा के चुनाव में पचास सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। राज्‍य में 10 सीटों पर भारतीय जनता ...

अप्रैल 19, 2024 1:36 अपराह्न

views 54

केरल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज वायनाड, कोट्टायम और तिरुवनंतपुरम संसदीय क्षेत्रों में रोड शो करेंगे

केरल में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज वायनाड, कोट्टायम और तिरुवनंतपुरम संसदीय क्षेत्रों में रोड शो करेंगे। साथ ही दोपहर बाद पलक्कड़ जिले के शोरनूर में एक सार्वजनिक सभा को भी संबोधित करेंगे। एलडीएफ के लिए, सीपीआई-एम नेता और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन कोझिकोड में तीन स्...

अप्रैल 19, 2024 1:34 अपराह्न

views 37

बिहार में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार तेज, पांच संसदीय सीटों के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा

बिहार में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार तेज हो रहा है। इस चरण में पांच संसदीय सीटों के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा। कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज शाम कटिहार में जनसभा को संबोधित करेंगे। राष्‍ट्रीय जनता दल के तेजस्‍वी प्रसाद यादव बांका संसदीय क्षेत्र के भैरोंगंज में चुनावी रैली करे...