चुनाव

अप्रैल 27, 2024 11:29 पूर्वाह्न

views 86

केरल: लोकसभा चुनाव में दर्ज हुआ 70.35 प्रतिशत मतदान, पिछले आम चुनाव के मुकाबले कम 

केरल में कल सभी 20 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए एक ही चरण में कल हुए लोकसभा चुनावों में 70.35 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ जो काफी कम है। राज्‍य के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी ने सूचित किया है कि मतदान की प्रतिशत बढ़ने की संभावना है क्योंकि देर शाम तक मतदान के कारण अंतिम आंकड़े बदल सकते हैं। वर्ष 2019 में राज्य ...

अप्रैल 27, 2024 11:27 पूर्वाह्न

views 66

नागालैंड: राज्य में 26 जून को होगा निकाय चुनाव, पहली बार महिलाओं को मिलेगा 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ  

नागालैंड में 39 नगर पालिका और नगर परिषदों के लिए चुनाव 26 जून को होगा। नगरपालिका चुनाव में पहली बार महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा। मतगणना 29 जून को होगी। शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव के लिए पर्चे 7 से 11 जून तक भरे जा सकेंगे।

अप्रैल 27, 2024 11:21 पूर्वाह्न

views 35

तेलंगाना: 17 लोकसभा क्षेत्रों में  जांच के दौरान लगभग 400 नामांकन खारिज, 950 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए

तेलंगाना में 17 लोकसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों ने कल देर रात तक जांच के दौरान लगभग 400 नामांकन खारिज कर दिए हैं। 950 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए। इनमें प्रमुख राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों द्वारा दाखिल किए गए नामांकन भी शामिल थे। हालांकि, नामांकन पत्रों की जांच पूरी होने पर आंकड़े भिन...

अप्रैल 27, 2024 7:42 पूर्वाह्न

views 65

जम्‍मू-कश्‍मीर: शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ चुनाव, भीषण गर्मी के बावजूद लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान में लिया भाग

कल जम्‍मू संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। भीषण गर्मी के बावजूद जम्‍मू, सांबा, रियासी और राजौरी में लोगों ने मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। खासकर पहली बार मतदाता बने युवाओं में वोटिंग को लेकर बहुत उत्साह देखा गया। जम्‍मू, सांबा, रियासी और राजौरी जिले के कुछ हिस...

अप्रैल 27, 2024 7:41 पूर्वाह्न

views 61

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज गुजरात में करेंगे प्रचार

लोकसभा चुनाव के लिए गुजरात में चुनाव प्रचार चरम पर है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह और कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी वाड्रा आज अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगे। गुजरात में 7 मई तीसरे चरण में मतदान होगा। 

अप्रैल 25, 2024 8:13 पूर्वाह्न

views 82

केरल: राज्य की सभी 20 सीटों पर कल दूसरे चरण में होगा मतदान कल

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल 26 अप्रैल को होना है। गौरतलब है कि केरल की सभी 20 लोकसभा सीटों पर कल एक ही चरण में मतदान होगा। चुनाव आयोग के द्वारा चुनाव संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव आयोग लगातार अलग-अलग तरीकों से यह प्रयास कर रहा है कि लोग अपने मताधिकार को लेकर जागरूक हों और अ...

अप्रैल 24, 2024 1:39 अपराह्न

views 64

छत्तीसगढ़: प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा- आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही सरकार

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के अंबिकापुर नगर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की कोशिश रही है कि आदिवासियों और अनुसूचित जातियों का आरक्षण कम करके धर्म के आधार पर आरक्षण दिया जाए। श्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस संव...

अप्रैल 24, 2024 1:33 अपराह्न

views 68

असम: दूसरे चरण में कुल 61 उम्‍मीदवार मैदान में, सभी दलों के नेता कर रहे मतदाताओं को लुभाने की कोशिश

असम की पांच लोकसभा सीटों पर दूसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए सभी पार्टियों के बड़े नेता मतदाताओं को लुभाने की आखिरी कोशिश कर रहे हैं। इस चरण में कुल 61 उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस चरण में 77 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। मुख्यमंत्री और वरिष्‍ठ भारतीय जनता पार्ट...

अप्रैल 24, 2024 1:34 अपराह्न

views 70

अरुणाचल प्रदेश: राज्य की पश्चिम लोकसभा सीट के 4 विधानसभा क्षेत्रों में 8 मतदान केंद्रों पर आज पुनर्मतदान

अरुणाचल प्रदेश की अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट के 4 विधानसभा क्षेत्रों में 8 मतदान केंद्रों पर आज कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था के बीच पुनर्मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 6 बजे शुरु हुआ और दोपहर 2 बजे समाप्‍त होगा। इन मतदान केंद्रों के फार्म 17 ए की जांच मतदान के तुरंत बाद की जाएगी। निर्वाचन आयोग ने इन मतदान कें...

अप्रैल 24, 2024 9:38 पूर्वाह्न

views 56

मध्‍य प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज राज्य में चुनावी जनसभायें, भोपाल में करेंगे रोड शो

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्‍य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। सागर और हरदा में जनसभाओं के बाद वे भोपाल में रोड शो करेंगे। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मध्‍य प्रदेश की 6 सीटों के लिए चुनाव होगा। इन सीटों पर आज शाम 6 बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा।