डीडी न्यूज़

अक्टूबर 8, 2024 10:09 अपराह्न

views 36

प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने 12 गो संरक्षण केन्द्रों का किया वर्चुअल लोकार्पण

प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने आज लखनऊ से 7 जनपदों के 12 गो संरक्षण केन्द्रों का वर्चुअल लोकार्पण किया। आगरा, शाहजहांपुर, उन्नाव में दो-दो, संभल में तीन और अमेठी, गोंडा व झांसी में एक-एक वृहद गो संरक्षण केंद्रो का शत प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है।

अक्टूबर 8, 2024 10:09 अपराह्न

views 37

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रामपुर रज़ा पुस्तकालय के स्थापना के 250 वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं दी

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रामपुर रज़ा पुस्तकालय के स्थापना के 250 वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल रामपुर रज़ा लाइब्रेरी की अध्यक्षा भी हैं। उन्होंने कहा कि ढाई सौ साल का सफर तय कर रामपुर रज़ा लाइब्रेरी देश का गौरव बनकर उभरी है। लाइब्रेरी की गौरवशाली यात्रा का जश्न मनाने के लिए 2 से 7 अक्ट...

अक्टूबर 8, 2024 10:09 अपराह्न

views 36

अयोध्या ने 10.2 किलोमीटर में 487 सोलर लाइट लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया

अयोध्या ने 10.2 किलोमीटर में 487 सोलर लाइट लगाकर सऊदी अरब के 9 दशमलव शून्य सात किलोमीटर में 468 सोलर लाइटें लगाने के रिकार्ड को तोड़कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।  10.2 किलोमीटर में 487 सोलर लाइट लगने से अयोध्या ने दीपोत्सव के बाद एक और विश्व रिकॉर्ड बनाया है और गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज ह...

अक्टूबर 8, 2024 10:09 अपराह्न

views 26

विन्ध्याचल मे शारदीय नवरात्र मेले के छठे स्वरूप माँ कत्यायनी की पूजा अर्चना के लिये बड़ी संख्या मे श्रद्धालु पहुंचे

प्रसिद्ध शक्तिपीठ विन्ध्याचल मे शारदीय नवरात्र मेले के छठे स्वरूप माँ कत्यायनी की पूजा अर्चना के लिये बड़ी संख्या मे श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं। नवरात्र के नौ दिन विंध्य धाम में भक्तों का जमघट लगा होता है प्रत्येक दिन खास महत्व के साथ भक्त पूजा अर्चना करते हैं। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए है...

अक्टूबर 8, 2024 8:41 अपराह्न

views 28

नियंत्रक और महालेखापरीक्षक (सीएजी) ने आज नई दिल्ली में पहला राज्य वित्त सचिव सम्मेलन आयोजित किया  

         नियंत्रक और महालेखापरीक्षक (सीएजी) ने आज नई दिल्ली में पहला राज्य वित्त सचिव सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन का उद्देश्य हितधारकों तक सीएजी की पहुंच बनाना तथा पारदर्शी और जवाबदेह वित्तीय रिपोर्टिंग सुनिश्चित करना है। नियंत्रक और महालेखापरीक्षक गिरीश चंद्र मुर्मु ने सभी राज्यों और केंद्र स...

अक्टूबर 8, 2024 7:59 अपराह्न

views 59

संयुक्त अरब अमीरात ने लेबनान के लोगों का समर्थन करने के लिए आज एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया

    संयुक्त अरब अमीरात ने लेबनान के लोगों का समर्थन करने के लिए आज एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया। 21 अक्‍तूबर तक चलने वाले इस अभियान का शीर्षक "द यूएई स्टैंड्स विद लेबनान" है। इसका उद्देश्य लोगों, संस्थानों और सार्वजनिक तथा निजी दोनों क्षेत्रों के संगठनों सहित पूरे यूएई समुदाय को एक सा...

अक्टूबर 8, 2024 7:38 अपराह्न

views 47

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा को बहुमत देने के लिए जनता का आभार व्‍यक्‍त किया है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा को बहुमत देने के लिए जनता का आभार व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने तीसरी बार भाजपा को चुना है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। कांग्रेस की आलोचना करते हुए श्री सचदेवा ने कहा कि हरियाणा की जनता ने...

अक्टूबर 8, 2024 7:07 अपराह्न

views 66

दिल्‍ली से सटे फरीदाबाद जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना आज शांति से संपन्न हुई

हरियाणा विधानसभा चुनाव के तहत दिल्‍ली से सटे फरीदाबाद जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना आज शांति से संपन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने मतगणना के दौरान सभी छह विधानसभा मतगणना केंद्रों का दौरा किया। श्री सिंह ने बताया कि जिले के सभी छह मतगणना केंद्रों पर मतगणना उपरांत विजेता रह...

अक्टूबर 8, 2024 6:32 अपराह्न

views 62

जम्‍मू कश्‍मीर विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी द्वारा एक सीट पर जीत दर्ज करने पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने खुशी जाहिर की

      जम्‍मू कश्‍मीर विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी द्वारा एक सीट पर जीत दर्ज करने पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने खुशी जाहिर की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री केजरीवाल ने डोडा क्षेत्र से विजयी हुए पार्टी उम्मीदवार मेहराज मलिक को बधाई दी है। श्री मलिक से विडियो कॉल पर बात...

अक्टूबर 8, 2024 6:29 अपराह्न

views 64

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के वरिष्ठ संकाय सदस्यों ने आज सामूहिक इस्तीफा दे दिया     

  पश्चिम बंगाल में, कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के वरिष्ठ संकाय सदस्यों ने आज सामूहिक इस्तीफा दे दिया। उन्होंने ऐसा उन जूनियर डॉक्टरों के समर्थन में किया जो इस साल अगस्त में एक डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरी तरफ, राज्य के मुख्य सचिव मनोज पंत मेडिक...