डीडी न्यूज़

अक्टूबर 20, 2024 5:38 अपराह्न

views 83

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के दौरान ओडिशा और पश्चिम बंगाल के मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है 

  मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बंगाल की खाड़ी के पूर्वी मध्य भाग और उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के दौरान ओडिशा और पश्चिम बंगाल के मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है।      विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान तमिलनाडु, ...

अक्टूबर 20, 2024 5:35 अपराह्न

views 44

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कडपा जिले के बडवेल में एक छात्रा की मौत पर दु:ख व्‍यक्‍त किया

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कडपा जिले के बडवेल में एक छात्रा की मौत पर दु:ख व्‍यक्‍त किया। इस नाबालिक लडकी की मौत एक युवक द्वारा आग लगाए जाने पर हुई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के मुख्‍य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री ने इस घटना के लिए फास्ट-ट्रैक प्रक्रिय...

अक्टूबर 20, 2024 1:48 अपराह्न

views 39

कश्‍मीर घाटी में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़

कश्‍मीर घाटी में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड हुई है। उत्‍तरी कश्‍मीर के बारामुला जिले के उरी क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा बलों ने संदिग्‍ध गतिविधि देखी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई।   श्रीनगर स्थित चिनार कोर की सोशल मीडिया पोस्‍ट के अनुसार भारतीय सेना और जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस...

अक्टूबर 19, 2024 8:52 अपराह्न

views 59

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत ओडिशा ने केंद्र से अधिक वित्तीय सहायता की मांग की

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत ओडिशा ने केंद्र से अधिक वित्तीय सहायता की मांग की है। जिससे राज्‍य में दो लाख 50 हजार हेक्टेयर धान भूमि पर दलहन और तिलहन फसलों की खेती की जा सके। ओडिशा के उपमुख्यमंत्री और कृषि तथा किसान अधिकारिता मंत्री कनक वर्धन सिंह देव ने आज नई दिल्ली में आयोजित रबी अभियान 20...

अक्टूबर 19, 2024 8:49 अपराह्न

views 46

ओडिशा में मूसलाधार बारिश की आशंका, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। जिसके कारण ओडिशा में अगले सप्‍ताह से तेज बारिश होने की संभावना है। दबाव के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और बुधवार के आसपास और अधिक तीव्र होने की संभावना है। विभाग ने 23 से 25 अक्...

अक्टूबर 19, 2024 8:45 अपराह्न

views 92

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में आज आईईडी ब्लास्ट में दो सुरक्षाकर्मी शहीद

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में आज आईईडी ब्लास्ट में दो सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। इस घटना में दो सुरक्षा कर्मी घायल भी हुए हैं।

अक्टूबर 19, 2024 8:10 अपराह्न

views 56

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्‍ली के डॉ अम्‍बेडकर अंतर्राष्‍ट्रीय केन्‍द्र में कर्मयोगी सप्‍ताह- राष्‍ट्रीय शिक्षण सप्‍ताह का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्‍ली के डॉ अम्‍बेडकर अंतर्राष्‍ट्रीय केन्‍द्र में कर्मयोगी सप्‍ताह- राष्‍ट्रीय शिक्षण सप्‍ताह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि मिशन कर्मयोगी के जरिए ऐसे मानव संसाधन सृजित करना है जो हमारे देश के विकास की प्रेरक शक्ति बन सके। उन्‍होंने कहा कि ...

अक्टूबर 19, 2024 8:08 अपराह्न

views 44

गाजापट्टी में आज इजराइली हमले में कम से कम 32 लोग मारे गये और 85 अन्‍य घायल

गाजापट्टी में आज इजराइली हमले में कम से कम 32 लोग मारे गये और 85 अन्‍य घायल हो गये। मध्‍य गाजापट्टी के अल मगाजी शिविर पर इजराइल ने एक मकान पर हमला किया जिसमें 16 लोग मारे गये, जबकि नुसैरत के शिविर के नजदीक किये गये हमले में चार लोगों की मौत हो गई। दक्षिण गाजा के खान यूनिस और रफाह शहर में दो अलग-अलग ...

अक्टूबर 19, 2024 7:54 अपराह्न

views 62

दिल्‍ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में चल रहा तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन सम्‍पन्‍न

दिल्‍ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में चल रहा तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 'एडवांसमेंट ऑफ़ रिसर्च एंड ग्लोबल ऑपरट्यूनिटी फॉर होलिस्टिक आयुर्वेदा" आरोहा-2024' का आज सम्‍पन्‍न हो गया। "आयुर्वेद में अनुसंधान की प्रगति और वैश्विक अवसर", विषय पर आयोजित इस सम्‍मेलन में वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियो...

अक्टूबर 19, 2024 7:36 अपराह्न

views 46

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल वाराणसी में करीब 61 अरब रूपये की लागत वाली विभिन्‍न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्‍यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे। वे अपने निर्वाचन क्षेत्र में करीब 61 अरब रूपये की लागत वाली विभिन्‍न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्‍यास करेंगे। प्रधानमंत्री इस दौरान जनसभा को भी संबोधित करेंगे।  वाराणसी के पुलिस कमीश्‍नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि...