छत्तीसगढ

नवम्बर 8, 2024 7:50 पूर्वाह्न

views 77

भारतीय सड़क कांग्रेस के 83वें वार्षिक-सम्‍मेलन का छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज होगा शुभारम्भ

भारतीय सड़क कांग्रेस का 83वांँ वार्षिक सम्‍मेलन आज से छत्तीसगढ़ के रायपुर में हो रहा है। केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इसका उद्घाटन करेंगे।   चार दिन चलने वाले इस सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान सड़क निर्माण में उपयोग की जाने वाली नई ...

नवम्बर 4, 2024 7:06 अपराह्न

views 44

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रायपुर अटल नगर में राज्योत्सव और राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज से नवा रायपुर अटल नगर में राज्योत्सव और राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। छह नवंबर तक चलने वाले इस राज्योत्सव का उद्घाटन अब से कुछ देर बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव करेंगे। राज्योत्सव में ख्याति प्राप्त कलाकार रंगारंग सांस्कृतिक क...

नवम्बर 4, 2024 7:05 अपराह्न

views 35

रायपुर स्थित केन्द्रीय जेल के बाहर हुई गोलीबारी की घटना में एक युवक घायल

रायपुर स्थित केन्द्रीय जेल के बाहर आज हुई गोलीबारी की घटना में एक युवक घायल हो गया है। घायल युवक को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते यह वारदात हुई है। इस गोलीकांड का आरोपी मौके से फरार हो गया है। यह घटना गंज थाना क्षेत्र की है।

नवम्बर 4, 2024 7:05 अपराह्न

views 33

प्रदेश में बढ़ते अपराध, तनाव और अराजकता के लिए कांग्रेस ही जिम्मेदारः किरण सिंह देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने आज रायपुर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में कांग्रेस पर आरोप लगाया कि प्रदेश में बढ़ते अपराध, तनाव और अराजकता के लिए कांग्रेस ही जिम्मेदार है।   श्री सिंह देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अशांति फैलाने के लिए कांग्रेस साजिश कर रही है। पत्रकारवार्ता...

नवम्बर 4, 2024 7:04 अपराह्न

views 34

राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी

कल से शुरू होने जा रहे चार दिवसीय छठ महापर्व की छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा है कि सूर्य उपासना का यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति प्रेम का संदेश देता है। छठ पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं बल्कि आस्था, विश्वास और प्रकृति के प्रति ...

नवम्बर 4, 2024 7:03 अपराह्न

views 41

प्रेक्षक जी. रेखा रानी, पुलिस प्रेक्षक करण शर्मा और व्यय प्रेक्षक कनुप्रिया दामोर ने रीना बाबासाहेब कंगाले से भेंट की

छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले से आज रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक जी. रेखा रानी, पुलिस प्रेक्षक करण शर्मा और व्यय प्रेक्षक कनुप्रिया दामोर ने मुलाकात की।   मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में हुई इस मु...

नवम्बर 4, 2024 7:02 अपराह्न

views 31

रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के अंतर्गत वोटिंग के लिए हर बूथ पर दो ईवीएम और दो वीवीपैट रखे जाएंगे

छत्तीसगढ़ के रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के अंतर्गत वोटिंग के लिए हर बूथ पर दो ईवीएम और दो वीवीपैट रखे जाएंगे। इन मशीनों में चुनाव चिन्ह अपलोड करने का काम कल यानि पांच नवंबर को सेजबहार स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में होगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने सभी उम्मीदवारों स...

नवम्बर 4, 2024 7:01 अपराह्न

views 47

सक्ती जिले के बोड़ासागर गांव में आज ट्रक और बाइक में टक्कर होने से तीन युवकों की मौत

सक्ती जिले के बोड़ासागर गांव में आज ट्रक और बाइक में टक्कर होने से तीन युवकों की मौत हो गई। ये तीनों युवक सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कोसीर थाना क्षेत्र के जशपुर गांव के रहने वाले थे और तीनों रायगढ़ जिले के चपले गांव में आयोजित मेला घूमने जा रहे थे, तभी फगुरम क्षेत्र के बोड़ासागर गांव में सामने से आ रहे ट्र...

नवम्बर 4, 2024 7:01 अपराह्न

views 40

कोरबा जिले के ग्राम पंचायत शिवपुर की महिलाओं ने शराबबंदी के लिए एक नई पहल की

कोरबा जिले के ग्राम पंचायत शिवपुर की महिलाओं ने शराबबंदी के लिए एक नई पहल की है। इन महिलाओं ने ग्राम पंचायत की सभा में शराबबंदी के लिए प्रस्ताव पारित किया है। ग्राम पंचायत शिवपुर के सरपंच का कहना है कि जब से गांव में शराबबंदी लागू की गई हैं, नशे के सेवन में कमी आई है।    महिलाओं का कहना है इस प...

नवम्बर 4, 2024 7:00 अपराह्न

views 67

रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर किरना सरगांव के पास टायर फटने से एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया

रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर किरना सरगांव के पास टायर फटने से एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज बिलासपुर सिम्स में चल रहा है। वाहन में कुल सात लोग सवार थे।   उधर, कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के कुदुरमाल ...