छत्तीसगढ

सितम्बर 11, 2023 8:05 अपराह्न

views 52

छत्तीसगढ़ आदिवासी लोककला अकादमी के तत्वावधान में आयोजित लौह शिल्प कार्यशाला राजधानी रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय परिसर में हुई शुरू

छत्तीसगढ़ आदिवासी लोककला अकादमी के तत्वावधान में आयोजित लौह शिल्प कार्यशाला आज से राजधानी रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय परिसर में शुरू हो गई है। लौह शिल्प को घड़वा कला के नाम से भी जाना जाता है। आदिवासी लोककला अकादमी के अध्यक्ष नवल शुक्ल ने बताया कि इक्कीस सितंबर तक चलने वाली इस कार्यशाला में बस्तर...

सितम्बर 11, 2023 8:00 अपराह्न

views 46

छत्तीसगढ़ के दक्षिण भाग में कल कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना

छत्तीसगढ़ के दक्षिण भाग में कल कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की भी चेतावनी दी है।

सितम्बर 11, 2023 7:44 अपराह्न

views 51

छत्तीसगढ़ सरकार ने केन्द्र सरकार से धान खरीदी के लिए अनिवार्य किए गए बायोमेट्रिक सिस्टम को लागू नहीं किए जाने का अनुरोध किया

छत्तीसगढ़ सरकार ने केन्द्र सरकार से धान खरीदी के लिए अनिवार्य किए गए बायोमेट्रिक सिस्टम को लागू नहीं किए जाने का अनुरोध किया है। खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा ने केन्द्रीय खाद्य सचिव को पत्र लिखकर प्रदेश में बायोमेट्रिक सिस्टम को लागू किए जाने के कारण किसानों को होने वाली कठिनाइयों का उल्लेख किया है। उन्...

सितम्बर 11, 2023 7:39 अपराह्न

views 52

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम की भव्य मूर्ति और करीब 10 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नगरी-सिहावा के मुकुंदपुर में आयोजित समारोह में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के तहत भगवान श्रीराम की भव्य मूर्ति और करीब 10 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने सिहावा कर्णेश्वर रामायण महोत्सव का भी शुभारंभ किया। इस म...

सितम्बर 11, 2023 7:32 अपराह्न

views 55

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कोर कमेटी सहित 4 नई समितियों का गठन किया

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कोर कमेटी सहित 4 नई समितियों का गठन किया है। इनमें चुनाव अभियान समिति, संचार समिति और प्रोटोकॉल समिति शामिल हैं। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा को कोर कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत को चुनाव अभियान सम...

सितम्बर 11, 2023 7:29 अपराह्न

views 47

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने राजनांदगांव में बूथ स्तर के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने राजनांदगांव में बूथ स्तर के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान डॉक्टर सिंह ने कार्यकर्ताओं से प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के साथ-साथ अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी करने को कहा। उन्होंने ‘...

सितम्बर 11, 2023 7:26 अपराह्न

views 54

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी 12 सितंबर को दंतेवाड़ा से परिवर्तन यात्रा शुरू करेगी

छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी 12 सितंबर को दंतेवाड़ा से परिवर्तन यात्रा शुरू करेगी। इस यात्रा की शुरूआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। वहीं, यात्रा का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव करेंगे। इसी तरह, जशपुर से 16 सितंबर को परिवर्तन यात्रा शुरू होगी, ज...

सितम्बर 10, 2023 9:23 अपराह्न

views 45

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में गश्त पर निकले बीएसएफ के जवानों ने कोयलीबेड़ा से अंतागढ़ मार्ग के बीच माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी बरामद किया

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में गश्त पर निकले बीएसएफ के जवानों ने कोयलीबेड़ा से अंतागढ़ मार्ग के बीच माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी बरामद किया, जिसे निष्क्रिय कर दिया गया। 

सितम्बर 10, 2023 9:14 अपराह्न

views 63

छत्तीसगढ़ आदिवासी लोककला अकादमी द्वारा रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय परिसर में घड़वा कला कार्यशाला का आयोजन

छत्तीसगढ़ आदिवासी लोककला अकादमी द्वारा रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय परिसर में कल 11 से 21 सितंबर तक घड़वा कला कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। 

सितम्बर 10, 2023 9:12 अपराह्न

views 35

रेलवे द्वारा रद्द किए गए गोंदिया-बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस को रिस्टोर करते हुए परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा

रेलवे द्वारा रद्द किए गए गोंदिया-बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस को रिस्टोर करते हुये परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। गौरतलब है कि उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के वाराणसी स्टेशन यार्ड का रिमॉडलिंग के लिए एनआई का कार्य किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली बरौनी-गोंदिया एक्सप्...