छत्तीसगढ

मार्च 30, 2024 8:06 अपराह्न

views 40

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने रायपुर में  ‘‘बूथ विजय संकल्प अभियान’’ की शुरूआत की

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में  ‘‘बूथ विजय संकल्प अभियान’’ की शुरूआत की। इस मौके के भाजपा जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, भाजपा प्रवक्ता अमित साहू, सहित वरिष्ठ भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अभियान के पहले दिन आज म...

मार्च 30, 2024 8:05 अपराह्न

views 48

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत छत्तीसगढ़ में बस्तर लोकसभा सीट के लिए नाम वापसी के अंतिम दिन किसी भी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत छत्तीसगढ़ में बस्तर लोकसभा सीट के लिए नाम वापसी के अंतिम दिन आज किसी भी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया। इस तरह इस सीट पर 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें कांग्रेस से कवासी लखमा, भाजपा से महेश कश्यप के अलावा अन्य 9 उम्मीदवार भी शामिल हैं। आज इन सभी उम्मीदवारों को...

मार्च 29, 2024 9:27 अपराह्न

views 55

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने छत्तीसगढ़ में भाजपा को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया-आरपीआई ने छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। इस संबंध में आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद रामदास आठवले ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि भाजपा के समर्थन में छत्तीसगढ़ की...

मार्च 29, 2024 9:25 अपराह्न

views 42

छत्तीसगढ़: जमीन और संपत्तियों के पंजीयन का कार्य शासकीय अवकाश के बाद भी जारी रहेगा

छत्तीसगढ़ में जमीन और अन्य अचल संपत्तियों के पंजीयन का कार्य कल 30 और परसों 31 मार्च को शासकीय अवकाश होने के बाद भी जारी रहेगा। गौरतलब है कि इस समय राज्य के सभी पंजीयन कार्यालयों में कम्प्यूटर आधारित एन.जी.डी.आर.एस. प्रणाली से पंजीयन कार्य किया जा रहा है। चालू वित्त वर्ष के दौरान इस महीने के अंतिम ती...

मार्च 29, 2024 9:19 अपराह्न

views 39

छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र सीमा पर सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ होने की खबर

छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र सीमा पर गढ़चिरौली और कांकेर के बीच भूमकन गांव के पास सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ होने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार भूमकन के पास बड़ी संख्या में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों की टीम तलाशी अभियान पर निकली थी। इस दौरान माओवादियों ने उन पर गोलीबारी...

मार्च 29, 2024 9:06 अपराह्न

views 34

छत्तीसगढ़: अगले दो दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना

छत्तीसगढ़ में कल और परसों एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं, कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने और वज्रपात होने की भी आशंका है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा मध्य प्रदेश और उसके आसपास विस्तारित है। वहीं, एक अन्य द्रोणिक...

मार्च 27, 2024 8:37 अपराह्न

views 42

रेल प्रशासन ने हैदराबाद-रक्सौल-सिकंदराबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन 2 जुलाई तक बढ़ाया

रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली हैदराबाद-रक्सौल-सिकंदराबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन 30 मार्च से बढ़ाकर 2  जुलाई तक कर दिया है। यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को हैदराबाद से 6 अप्रैल से 29 जून तक चलेगी।  इसी तरह, रक्सौल-सिकंदराबाद...

मार्च 27, 2024 8:33 अपराह्न

views 48

स्वस्थ बच्चों के प्रजनन के लिए सफेद बाघों का विनिमय किया गया

स्वस्थ बच्चों के प्रजनन के लिए सफेद बाघों का विनिमय किया गया है। इसके तहत छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित मैत्री बाग से एक सफेद बाघिन ‘रक्षा’ को रायपुर के जंगल सफारी भेजा गया है। वहीं, जंगल सफारी रायपुर से एक सफेद बाघिन ‘जया’ को भिलाई स्थित मैत्री बाग लाया गया है। बाघों का यह विनिमय सेन्ट्रल जू अथॉरिटी ऑफ इ...

मार्च 27, 2024 8:30 अपराह्न

views 35

बलरामपुर जिले में दूषित भोजन खाने से सैकड़ों ग्रामीण फूड प्वॉइजनिंग के शिकार हुए

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में दूषित भोजन खाने से सैकड़ों ग्रामीण फूड प्वॉइजनिंग के शिकार हो गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैम्प लगाकर लोगों का इलाज किया जा रहा है। जिले के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर बसंत सिंह ने बताया कि होली मिलन कार्यक्रम में सनावल, डिंडो, रामचंद्रपुर, बगरा सहित आसपास ...

मार्च 27, 2024 8:28 अपराह्न

views 39

बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो महिला सहित छह माओवादी मारे गए

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो महिला सहित छह माओवादी मारे गए हैं। मारे गए सभी माओवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इन माओवादियों पर 14 लाख रूपये का इनाम घोषित था। जिले के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ और ड...