छत्तीसगढ

जुलाई 20, 2024 9:22 अपराह्न

views 16

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि विधि व्यवस्था सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि विधि व्यवस्था सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है और अपराध पर काबू करने में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधि व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए मुस्तैदी से काम करने का निर्देश ...

जुलाई 20, 2024 9:04 अपराह्न

views 33

बस्तर संभाग में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। बीजापुर टापू बन गया है। वहीं, सुकमा जिले के कई नदी-नाले उफान पर है। बस्तर की इंद्रावती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। हमारे संवाददाताओं से मिली जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय जगदलपुर के निचले इलाको...

जुलाई 20, 2024 9:03 अपराह्न

views 31

छत्तीसगढ़ के भू-स्वामियों को पटवारी रिकॉर्ड में त्रुटियों के सुधार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा

छत्तीसगढ़ के भू-स्वामियों को पटवारी रिकॉर्ड में त्रुटियों के सुधार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। राज्य सरकार ने पटवारी रिकॉर्ड में दर्ज त्रुटियों का निराकरण करने के लिए तहसीलदारों को अधिकृत किया है। अब तहसीलदार भूमि स्वामी, उसके पिता, पति के नाम, उपनाम, जाति और पते में लिपिकीय त्रुटि     सुधार कर सकेंगे। ...

जुलाई 20, 2024 9:02 अपराह्न

views 23

सुकमा जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया है। मौके से मृत माओवादी का शव बरामद कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कल सुबह जगरगुंडा थाना क्षेत्र से जिला पुलिस बल, डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड-डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम तलाशी अभियान पर निकली थी। आज...

जुलाई 20, 2024 9:02 अपराह्न

views 21

सुकमा जिले में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पांच माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पांच माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इन पर विभिन्न माओवादी गतिविधियों में शामिल रहने का आरोप है। आत्मसमर्पित माओवादियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि और अन्य सुविधाएं दी जाएगी। 

जुलाई 20, 2024 9:01 अपराह्न

views 43

सभी शासकीय और निजी स्कूलों में एक सप्ताह तक शिक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में सभी शासकीय और निजी स्कूलों में एक सप्ताह तक शिक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में आगामी बाईस जुलाई से छत्तीसगढ़ में भी शिक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिए गए ...

जुलाई 20, 2024 9:01 अपराह्न

views 29

बीजापुर जिले में माओवादी हमले में मारे गए स्पेशल टास्क फोर्स-एसटीएफ के जवान सत्तेर सिंह को शंकर बघेल ने श्रद्धांजलि अर्पित की

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादी हमले में मारे गए स्पेशल टास्क फोर्स-एसटीएफ के जवान सत्तेर सिंह को नारायणपुर कलेक्टर बिपिन मांझी और प्रभारी पुलिस अधीक्षक शंकर बघेल ने उनके गृहग्राम बम्हनी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। अधिकारियों ने इस दौरान जवान के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। ...

जुलाई 20, 2024 8:59 अपराह्न

views 32

कल रविवार को गुरू पूर्णिमा है

कल रविवार को गुरू पूर्णिमा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में बाईस जुलाई को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि गुरू पूर्णिमा उत्सव का गरिमामय आयोजन साधु-संतों, गुरूजनों, शिक्षकों, सेवानिवृत्त ...

जुलाई 20, 2024 8:59 अपराह्न

views 21

कवर्धा से अमरकंटक के लिए आज से नॉन स्टॉप वातानुकूलित बस सेवा शुरू

छत्तीसगढ़ के कवर्धा से अमरकंटक के लिए आज से नॉन स्टॉप वातानुकूलित बस सेवा शुरू हो गई है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस प्रतिदिन कवर्धा से सुबह आठ और रात दस बजे तथा अमरकंटक से शाम पांच और रात नौ बजे रवाना होगी। गौरतलब है कि  धार्मिक-पर्यटन की दृष्टि से इ...

जुलाई 20, 2024 8:59 अपराह्न

views 25

पीएम जन-मन योजना की प्रगति की समीक्षा

छत्तीसगढ़ के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर पीएम जन-मन योजना की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में श्री बोरा ने कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति समूह-पीवीटीजी की संस्कृति और रीति-रिवाज को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री आवास का निर्माण किया जाए।...