छत्तीसगढ

जुलाई 25, 2024 7:38 अपराह्न

views 49

चूना-पत्थर के अवैध उत्खनन के मामले में खदान के संचालक को पौने पांच करोड़ रूपये का अर्थदण्ड

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के चवेली गांव में चूना-पत्थर के अवैध उत्खनन के मामले में खदान के संचालक को पौने पांच करोड़ रूपये का अर्थदण्ड दिया गया है। वहीं संचालक के खिलाफ कानूनी प्रकरण दर्ज करने का आदेश जारी किया है। यह कार्रवाई अपर कलेक्टर न्यायालय के आदेश पर की गई है। ग्रामीणों ने अवैध उत्खनन की श...

जुलाई 25, 2024 7:37 अपराह्न

views 42

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में भारी वर्षा होने की संभावना जताई है

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान पूर्वानुमान जारी करते हुए छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, जशपुर, सूरजपुर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और नारायणपुर जिले में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। भारी वर्षा का मुख्य क्षेत्र सरगुजा संभाग के जिले होंगे। वहीं,  प्रदेश के अ...

जुलाई 25, 2024 7:35 अपराह्न

views 75

दुर्ग जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ा

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण शिवनाथ नदी का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। महमरा एनीकट से आठ फीट ऊपर पानी बह रहा है। मोंगरा जलाशय से फिलहाल दस हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। जिला प्रशासन ने शिवनाथ नदी तट के सभी गांवों के लोगों से सतर्क रहने को कहा है। वहीं, कुकरी नाला उफान पर...

जुलाई 25, 2024 7:34 अपराह्न

views 20

सुकमा जिले में सक्रिय तीन महिला सहित पांच माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सक्रिय तीन महिला सहित पांच माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें से तीन माओवादियों पर पांच-पांच लाख और दो माओवादियों पर दो-दो लाख रूपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वाले ये सभी माओवादी प्लाटून नंबर-तीस और किस्टाराम एरिया टेलर टीम के सक्रिय सदस्य थे। इन माओवादियों...

जुलाई 24, 2024 9:02 अपराह्न

views 22

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन आज प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति का मुद्दा गूंजा

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन आज प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति का मुद्दा गूंजा। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाया। स्थगन प्रस्ताव की ग्राहृयता पर करीब तीन घंटे तक चर्चा हुई। बाद में उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा के वक्तव्य के बाद विधानसभा अध...

जुलाई 24, 2024 9:01 अपराह्न

views 22

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज शासकीय राशन दुकानों में खराब गुणवत्ता के चना वितरण का मामला नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने ध्यानाकर्षण के जरिये उठाया

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज शासकीय राशन दुकानों में खराब गुणवत्ता के चना वितरण का मामला नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने ध्यानाकर्षण के जरिये उठाया। उन्होंने कहा कि कई जिलों में गुणवत्ताहीन चना बांटा गया है। इस पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने इस मामले की जांच कराने की घोषणा की। 

जुलाई 24, 2024 9:00 अपराह्न

views 34

डॉक्टर चरणदास महंत ने पुलिस-माओवादियों के बीच कथित फर्जी मुठभेड़ का मामला उठाया

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन आज सदन में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने पुलिस-माओवादियों के बीच कथित फर्जी मुठभेड़ का मामला उठाया। कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने आरोप लगाया कि माओवादी बताकर ग्रामीणों को मारा जा रहा है। जवाब में गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस आरोपों को निराधार और अ...

जुलाई 24, 2024 9:00 अपराह्न

views 36

प्रदेश कांग्रेस ने आज रायपुर में विधानसभा का घेराव करने का प्रयास किया

छत्तीसगढ़ में कथित रूप से बिगड़ती कानून व्यवस्था, बिजली कटौती और नकली खाद-बीज की बिक्री को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने आज रायपुर में विधानसभा का घेराव करने का प्रयास किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पंडरी स्थित मंडी गेट के पास एकत्र हुए। विधानसभा घेराव के पहले दिल्ली से रायपुर पहुंचे कांग...

जुलाई 24, 2024 8:59 अपराह्न

views 28

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना फिर से शुरू की जाएगी

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना फिर से शुरू की जाएगी। इसके लिए कल मंगलवार को विधानसभा में पारित हुए अनुपूरक बजट में प्रावधान किया गया है। यह अनुपूरक बजट करीब 7329 करोड़ रूपए का है। इसके अलावा रायपुर के नालंदा परिसर की तर्ज पर प्रदेश के तेरह नगरीय निकायों में लाइब्रेरी निर्माण के प्रस्ताव क...

जुलाई 24, 2024 8:59 अपराह्न

views 35

छत्तीसगढ़ के बस्तर में 130 महिला नगर सैनिकों की भर्ती की जाएगी

छत्तीसगढ़ के बस्तर में 130 महिला नगर सैनिकों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार 10 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि बस्तर जिले में बालिका आश्रम और छात्रावासों में रह रही बालिकाओं की सुरक्षा के लिए महिला नगर सैनिकों की भर्ती की जानी है। इसके लिए न...