छत्तीसगढ

अगस्त 16, 2024 9:02 अपराह्न

views 28

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि भारतीय सेना राजधानी रायपुर में पहली बार अपने हथियारों और सैनिक कौशल की प्रस्तुति देगी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की पहल पर अक्टूबर माह में भारतीय सेना राजधानी रायपुर में पहली बार अपने हथियारों और सैनिक कौशल की प्रस्तुति देगी। इसमें सेना के जवान हथियार और सैन्य सामान प्रदर्शित करेंगे। इस प्रकार की सैन्य प्रस्तुति छत्त...

अगस्त 16, 2024 9:00 अपराह्न

views 26

इसरो ने पृथ्वी अवलोकन उपग्रह और एसआर-ओ उपग्रह का किया सफलतापूर्वक प्रक्षेपण, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने आज पृथ्वी अवलोकन उपग्रह और एसआर-ओ उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है। इन उपग्रहों को लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान -एसएसएलवी-डी-थ्री की तीसरी उड़ान के जरिए अंतरिक्ष में भेजा गया है। इस सफलता से यह साबित हो गया है कि भारत अत्यंत छोटे और सूक्ष्म उपग्रहों को अंतरि...

अगस्त 16, 2024 8:57 अपराह्न

views 32

कोयला घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ सेंट्रल जेल में बंद सौम्या चौरसिया, रानू साहू और समीर विश्नोई के करीबी लोगों के ठिकानों पर एसीबी की छापेमारी

कथित कोयला घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ सेंट्रल जेल में बंद सौम्या चौरसिया, रानू साहू और समीर विश्नोई के करीबी लोगों के ठिकानों पर एसीबी की टीम ने छापा मारा। मिली जानकारी के मुताबिक आय से अधिक संपत्ति के मामले में उन्नीस जगहों पर छापेमारी की गई है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के अलावा एसीबी की एक टीम न...

अगस्त 16, 2024 8:14 अपराह्न

views 31

प्रदेश के विभिन्न जिलों में 17 अक्टूबर से 09 मार्च तक स्वदेशी मेले का आयोजन

छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में 17 अक्टूबर से लेकर 09 मार्च के बीच स्वदेशी मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला कबीरधाम, बिलासपुर, रायपुर, राजनांदगांव और जगदलपुर में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में भारतीय विपणन विकास केंद्र द्वारा आ...

अगस्त 16, 2024 8:08 अपराह्न

views 25

प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की आज पुण्यतिथि है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने कहा कि श्री बाजपेयी विराट व्यक्तित्व, महान वक्ता, जननायक होने के साथ-साथ अजातशत्रु थे, जिनका सभी दलो के लोग बराबर सम्मान करते थे...

अगस्त 16, 2024 8:05 अपराह्न

views 37

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने एच.आई.वी. एड्स की रोकथाम और जन-जागरूकता के लिए प्रचार अभियान का किया शुभारंभ

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायपुर के शासकीय कन्या महाविद्यालय में एच.आई.वी. एड्स की रोकथाम और जन-जागरूकता के लिए सघन प्रचार-प्रसार कार्यक्रम आईईसी अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन-नाको के सुझावों के अनुसार राज्यभर म...

अगस्त 15, 2024 9:37 अपराह्न

views 46

सुकमा जिले में माओवादियों ने अपने ही एक साथी कुरसम मनीष उर्फ राज की हत्या कर दी

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में माओवादियों ने अपने ही एक साथी कुरसम मनीष उर्फ राज की हत्या कर दी है। माओवादियों की दक्षिण बस्तर डिविजनल कमेटी के सचिव गंगा ने प्रेस नोट जारी कर हत्या की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने मनीष पर पुलिस के साथ मिलकर भीतरघात करने का आरोप लगाया है।   इसी जिले के पूवर्ती गांव के ...

अगस्त 15, 2024 9:37 अपराह्न

views 26

बिलासपुर जिले में बीती रात हुई सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार की 3 महिलाओं की मौत हो गई

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बीती रात हुई सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार की 3 महिलाओं की मौत हो गई है। वहीं, दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार शुभम विहार कॉलोनी निवासी परिवार के लोग चकरभाटा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सकरी मुख्य मार्ग पर उनकी कार सड़क किनारे खड़ी ट्र...

अगस्त 15, 2024 9:36 अपराह्न

views 31

पर्वतारोही राहुल गुप्ता ने ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोजिअस्को पर तिरंगा फहराकर रिकॉर्ड बनाया

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ के पर्वतारोही राहुल गुप्ता ने ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोजिअस्को पर तिरंगा फहराकर रिकॉर्ड बनाया। गौरतलब है कि राहुल ने ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की करीब सात हजार तीन सौ दस फीट ऊंचाई वाली माउंट कोजिअस्को पर आज चढ़ाई पूरी की। उन्होंने वहां लहराकर छत्तीसगढ़ की...

अगस्त 15, 2024 9:35 अपराह्न

views 28

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर में जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर के कचहरी चौक स्थित टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।  इस प्रदर्शनी का अवलोकन आम नागरिक इक्कीस अगस्त तक प्रतिदिन सुबह ग्यारह बजे से रात आठ बजे तक कर सकते हैं।