छत्तीसगढ

अगस्त 23, 2024 9:08 अपराह्न

views 24

प्रदेश में कल अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना

छत्तीसगढ़ में कल 24 अगस्त को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा छींटे पड़ने की संभावना है। मध्य छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा तथा वज्रपात होने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार एक निम्र दाब का क्षेत्र पश्चिम बंगाल के उत्तरी भाग और उत्तर पूर्व झारखंड के ऊपर...

अगस्त 23, 2024 9:07 अपराह्न

views 22

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने बिलासपुर जिले में स्वाइन-फ्लू से संबंधित जानकारी और सुझाव के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी किए

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने बिलासपुर जिले में स्वाइन-फ्लू से संबंधित जानकारी और सुझाव के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी किए हैं। किसी भी तरह की सहायता के लिए सिम्स के हेल्पलाइन नम्बर सात-पांच-आठ-सात चार- आठ-पांच-नौ-शून्य-सात (75874-85907), जिला अस्पताल में शून्य सात-सात पांच-दो - चार-आठ-शून्य-दो-पांच-एक (...

अगस्त 23, 2024 9:07 अपराह्न

views 20

छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में विज्ञान और अंतरिक्ष में रूचि पैदा करने के लिए राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का आयोजन किया गया

छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में विज्ञान और अंतरिक्ष में रूचि पैदा करने के लिए राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान एनसीईआरटी द्वारा विकसित विशेष ’चंद्रयान पर आधारित मॉड्यूल’ प्रदर्शित कर ’चंद्रयान मॉड्यूल पर व्याख्यान’ का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर अंतरिक्ष से संबंधित विभिन्न विषयों पर...

अगस्त 23, 2024 9:06 अपराह्न

views 23

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को सुबह ग्यारह बजे आकाशवाणी पर ’मन की बात’ कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को सुबह ग्यारह बजे आकाशवाणी पर ’मन की बात’ कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की एक सौ तेरहवीं कड़ी होगी। कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क, आकाशवाणी समाचार वेबसाइट और न्यूज ऑन. ए. आई. आर. मोबाइल ऐप ...

अगस्त 21, 2024 9:36 अपराह्न

views 38

गरियाबंद जिले के पांडुका रेंज के अंतर्गत पोंड गांव के पास मशरूम एकत्र करने गईं महिलाओं पर एक हाथी ने हमला कर दिया

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के पांडुका रेंज के अंतर्गत पोंड गांव के पास मशरूम एकत्र करने गईं महिलाओं पर एक हाथी ने हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घायल महिला को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया ह...

अगस्त 21, 2024 9:35 अपराह्न

views 34

कथित शराब घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू ने अनिल टुटेजा को गिरफ्तार कर लिया

छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू ने अनिल टुटेजा को गिरफ्तार कर लिया है। एसीबी कोर्ट ने सात दिन की रिमांड पर अनिल टुटेजा को ईओडब्ल्यू को सौंपा है। गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने कल ही शराब घोटाला मामले में ईडी और ईओडब्ल्यू के खिलाफ दायर सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया था।

अगस्त 21, 2024 9:35 अपराह्न

views 56

बालोद जिले के कोरगुड़ा गांव के शासकीय प्राथमिक स्कूल में छत का प्लास्टर गिरने से चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के कोरगुड़ा गांव के शासकीय प्राथमिक स्कूल में छत का प्लास्टर गिरने से चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री और विधायक अनिला भेड़िया अस्पताल पहुंची और घायल बच्चों तथा परिजनों से मुलाकात कर ...

अगस्त 21, 2024 9:34 अपराह्न

views 33

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति संगठनों की ओर से आज बुलाए गए बंद का छत्तीसगढ़ में मिला-जुला असर देखने को मिला

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति संगठनों की ओर से आज बुलाए गए बंद का छत्तीसगढ़ में मिला-जुला असर देखने को मिला। अनुसूचित जाति-जनजाति बहुल बस्तर जिले में बंद का व्यापक असर दिखा। बस्तर में चेम्बर ऑफ कॉमर्स के समर्थन के कारण ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। वहीं, इस बंद से अति-आवश्यक सेवाओं को मुक्त रखा गया थ...

अगस्त 21, 2024 9:30 अपराह्न

views 19

रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय परिसर में कल से चौबीस अगस्त तक ‘रंग पर्व’ नाट्य श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय परिसर में कल से चौबीस अगस्त तक ‘रंग पर्व’ नाट्य श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा। संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न नाटकों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की जनजातीय और लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत की जाएगी। इस नाट्य श्रृंखला की प्रस्तुति हर...

अगस्त 21, 2024 9:05 अपराह्न

views 38

स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के प्रदर्शन पर नजर रखने के लिए रायपुर में ‘विद्या समीक्षा केन्द्र’ स्थापित किया गया

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के प्रदर्शन पर नजर रखने के लिए रायपुर में ‘विद्या समीक्षा केन्द्र’ स्थापित किया गया है। इस केन्द्र के माध्यम से आईआईटी भिलाई के सहयोग से सॉफ्टवेयर और मोबाइल ऐप के जरिये बच्चों के प्रदर्शन पर नजर रखी जा रही है। सॉफ्टवेयर और मोबाइल ऐप के जरिये स्कूली बच्चों के ...