बिहार

जून 25, 2024 7:38 अपराह्न

views 46

विधान परिषद में विधानसभा कोटे की एक रिक्त सीट के लिए आज अधिसूचना जारी कर दी गयी

बिहार विधान परिषद में विधानसभा कोटे की एक रिक्त सीट के लिए आज अधिसूचना जारी कर दी गयी है। आज से ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। अभ्यर्थी दो जुलाई तक नामांकन पत्र भर सकेेंगे। तीन जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी और पांच जुलाई तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकते हैं। बारह जुलाई को मतदान के बाद उस...

जून 25, 2024 7:37 अपराह्न

views 36

राजधानी पटना समेत प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में देर रात हल्की से मध्यम बारिश हुई है

राजधानी पटना समेत प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में देर रात हल्की से मध्यम बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केन्द्र, पटना के वैज्ञानिक एस. के. सुमन ने बताया कि अगले चौबीस घंटों के दौरान राज्य के उत्तर और पूर्वी हिस्सों में कई स्थानों पर बारिश की संभावना बनी हुई है। इधर, कल बारिश के दौरान वज्रपात की अलग-अलग घटन...

जून 25, 2024 7:37 अपराह्न

views 40

सरकारी और निजी बीएड कॉलेज में नामांकन के लिए आज प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया

प्रदेश के सरकारी और निजी बीएड कॉलेज में नामांकन के लिए आज प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। नोडल पदाधिकारी प्रोफेसर अशोक मेहता ने बताया कि सैंतीस हजार चार सौ सीटों पर नामांकन के लिए दो लाख आठ हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा के लिए ग्यारह शहरों में तीन सौ इकतालीस परीक्षा केन्...

जून 25, 2024 7:37 अपराह्न

views 47

सरकारी विद्यालयों में आज से शिक्षकों की उपस्थिति ई-शिक्षा कोष मोबाइल एप के माध्यम से दर्ज होने लगी

प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में आज से शिक्षकों की उपस्थिति ई-शिक्षा कोष मोबाइल एप के माध्यम से दर्ज होने लगी है। शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के लगभग अठहत्तर हजार विद्यालयों के पांच लाख से अधिक शिक्षकों के लिए नई व्यवस्था प्रभावी हो गयी है।

जून 25, 2024 7:36 अपराह्न

views 55

राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राज्य के सात विश्वविद्यालयों में नए कुलसचिव की नियुक्ति की

राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राज्य के सात विश्वविद्यालयों में नए कुलसचिव की नियुक्ति की है। डॉ. शालिनी को पटना विश्वविद्यालय, प्रोफेसर नागेन्द्र कुमार झा को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय और डॉ. विपिन कुमार को मगध विश्वविद्यालय का नया कुलसचिव बनाया गया है। राज्यपाल सचिवालय ने इस संब...

जून 25, 2024 7:36 अपराह्न

views 38

तीन नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए 26,000 पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया

एक जुलाई से लागू हो रहे तीन नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए बिहार में छब्बीस हजार पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया है। पीआईबी की ओर से नए आपराधिक कानूनों को लेकर आयोजित मीडिया कार्यशाला में बिहार पुलिस अकादमी के निदेशक बी. श्रीनिवास ने यह जानकारी दी।   उन्होंने बताय...

जून 24, 2024 9:33 अपराह्न

views 58

तीन नये आपराधिक-कानूनों के तहत बिहार में प्रशिक्षित किये जा चुके हैं 26,000 पुलिस-अधिकारी

  बिहार में तीन नये आपराधिक कानूनों- भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय न्‍याय-संहिता और भारतीय साक्ष्‍य अधिनियम को लागू करने के लिए जांच अधिकारी की श्रेणी के 26 हजार पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। बिहार पुलिस के वरिष्‍ठ अधिकारी और बिहार पुलिस अकादमी के निदेशक भृगु श्रीनिवासन ने आ...

जून 24, 2024 3:17 अपराह्न

views 48

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मॉनसून सक्रिय हो जाएगा

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन से चार दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मॉनसून सक्रिय हो जाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के वैज्ञानिक कुणाल कौशिक ने बताया कि अभी मॉनसून रक्सौल की सीमा से गुजर रहा है। इधर, राज्य के दक्षिणी हिस्सों में भीषण गर्मी और लू की स्थिति बनी हुई है। पिछले चौबीस घं...

जून 24, 2024 3:16 अपराह्न

views 44

यूजीसी ने लोकपाल नियुक्त नहीं करने वाले विश्वविद्यालयों की सूची जारी की

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, यूजीसी ने लोकपाल नियुक्त नहीं करने वाले विश्वविद्यालयों की सूची जारी की है। इस सूची में बिहार के पांच समेत देशभर के 157 विश्वविद्यालय शामिल हैं। बिहार के तीन सरकारी विश्वविद्यालय- बिहार इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय, पटना, बिहार चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना और तिलकामां...

जून 24, 2024 3:14 अपराह्न

views 53

यूजीसी-नेट परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच के लिए नवादा पहुंची केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम पर स्थानीय लोगों ने किया हमला

यूजीसी-नेट परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच के लिए नवादा पहुंची केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। यह टीम पेपर लीक मामले की जांच के लिए दिल्ली से जिले के रजौली थाना क्षेत्र स्थित कसियाडीह गांव पहुंची थी। स्थानीय लोगों ने जांच टीम की गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले से ज...