बिहार

जून 29, 2024 2:29 अपराह्न

views 45

बिहार के हज यात्रियों की देश वापसी का सिलसिला शुरू

बिहार के हज यात्रियों की देश वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। हाजियों का पहला जत्था कोलकाता हवाई अड्डे पर पहुंचा। बिहार राज्य हज कमिटी के अध्यक्ष और कार्यपालक पदाधिकारी ने उनका स्वागत किया। इस जत्थे में दरभंगा, मधुबनी, अररिया, पूर्णियां, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, जमुई और मुंगेर से गये हाजी शामिल हैं...

जून 29, 2024 2:27 अपराह्न

views 53

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद का सदस्य नामित किया गया

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद का सदस्य नामित किया गया है। इसके अलावा गृह विभाग के प्रधान सचिव परिषद में अतिरिक्त सलाहकार के रूप में नामित किये गये हैं। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

जून 29, 2024 2:23 अपराह्न

views 49

बिहार लोक सेवा आयोग ने अध्यापक नियुक्ति के तीसरे चरण की पुनर्परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया

बिहार लोक सेवा आयोग ने अध्यापक नियुक्ति के तीसरे चरण की पुनर्परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह परीक्षा उन्नीस से बाईस जुलाई के बीच आयोजित की जायेगी। गौरतलब है कि तीसरे चरण की मार्च महीने में आयोजित परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो गया था, जिसके बाद परीक्षा रद्द...

जून 28, 2024 3:28 अपराह्न

views 63

राजेन्द्र सेतु के सड़क मार्ग पर सभी तरह के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा

उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले राजेन्द्र सेतु पर निर्माण कार्य के कारण आज रात दस बजे से कल सुबह छह बजे तक सेतु के सड़क मार्ग पर सभी तरह के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। 

जून 28, 2024 3:24 अपराह्न

views 51

स्वास्थ्य विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पदों के लिए 4,500 आवेदन आमंत्रित किये

स्वास्थ्य विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पदों के लिए चार हजार पांच सौ आवेदन आमंत्रित किये हैं। ये नियुक्ति संविदा पर होगी। बीएससी नर्सिंग पास अभ्यर्थी एक जुलाई से इक्कीस जुलाई तक आवेदन कर सकते हैंं। विस्तृत जानकारी राज्य स्वास्थ्य समिति की वेबसाइट एसएचएस डॉट बिहार डॉट जीओवी डॉट आईएन पर उपलब्ध ...

जून 28, 2024 3:24 अपराह्न

views 48

प्रदेश की नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी

नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते प्रदेश की नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। गंगा, कोसी, महानंदा, बागमती, कमलाबलान और अधवारा समूह की नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसके अलावा कई छोटी नदियों के जलस्तर में भी वृद्धि हुयी है। पूर्वी चंपारण में लालबकैया नदी ...

जून 28, 2024 3:23 अपराह्न

views 55

मॉनसून की सक्रियता से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी

मॉनसून की सक्रियता से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व और उत्तर-मध्य हिस्सों में कई स्थानों पर भारी बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केन्द्र, पटना से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वी चंपारण जिले के रामनगर में सबसे अधिक एक ...

जून 28, 2024 3:22 अपराह्न

views 41

आर्थिक अपराध इकाई ने बिहार पुलिस की सिपाही नियुक्ति परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

आर्थिक अपराध इकाई ने बिहार पुलिस की सिपाही नियुक्ति परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इसमें तीन आरोपी पश्चिम बंगाल और एक उत्तर प्रदेश का है। जांच एजेंसी ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर ले लिया है। इस मामले में अबतक ईओय...

जून 28, 2024 3:21 अपराह्न

views 56

सीबीआई ने नीट-यूजी परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मामले में पटना से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने नीट-यूजी परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मामले में पटना से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में सीबीआई ने पहली बार गिरफ्तारी की है। इस बीच जांच एजेंसी ने बेउर जेल पहुंचकर आरोपी बलदेव कुमार उर्फ चिन्टू और मुकेश को पूछताछ के लिए रिमांड पर ले लिया है। वहीं, पट...

जून 27, 2024 4:19 अपराह्न

views 37

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की

राज्य के उत्तर और पूर्वी हिस्सों में मॉनसून की सक्रियता से बारिश की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है। मौसम विज्ञान केन्द्र, पटना के वैज्ञानिक कुमार गौरव ने बताया कि राज्य के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र से मॉनसून की ट्रफ रेखा गुजर रही है। जिसके प्रभाव से प्रदेश के उत्तर-पूर्वी भागों में कई स्थानों पर भारी से ...