बिहार

अक्टूबर 6, 2024 5:32 अपराह्न

views 50

बिहार में बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए मुफ्त टीकाकरण शुरु

    बिहार में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए आज से बच्चियों के विशेष टीकाकरण अभियान की शुरूआत हुई। इसके तहत नौ से चौदह वर्ष के आयु वर्ग की बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी का टीका दिया जायेगा। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय...

अक्टूबर 6, 2024 12:13 अपराह्न

views 38

आर्मी ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी ने छोटा नागपुर पठार टीम को 2-0 से हराया

पटना जिले के दानापुर में बिहार रेजीमेंट के डुंग-डुंग हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान पर आर्मी ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी ने छोटा नागपुर पठार टीम को शून्य के मुकाबले दो गोल से पराजित कर दिया। मैच में नितेश शर्मा ने दो गोल किए और मैन ऑफ द मैच चुने गए। सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार पी. मणिकांता को मिला।

अक्टूबर 6, 2024 12:10 अपराह्न

views 46

शारदीय नवरात्र के चौथे दिन आज की जा रही है माँ दुर्गा के कुष्माण्डा स्वरूप की पूजा

शारदीय नवरात्र के चौथे दिन आज माँ दुर्गा के कुष्माण्डा स्वरूप की पूजा अर्चना की जा रही है। हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवी का यह स्वरूप कष्टों और संकटों से मुक्ति दिलाता है। प्रदेश भर में सुबह से ही मंदिरों और शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है।

अक्टूबर 6, 2024 12:08 अपराह्न

views 53

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत बिहार के 76 लाख 18 हजार 784 किसान हुए लाभान्वित

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत बिहार के 76 लाख 18 हजार 784 किसानों के बैंक खाते में एक हजार पांच सौ 52 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की गयी है। किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत प्रत्येक साल लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में दो-दो हजार रुपये की राशि तीन किस्तों में दी जाती है। वंशावली के आ...

अक्टूबर 6, 2024 12:05 अपराह्न

views 174

शिक्षा विभाग ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को ऑन लाइन हाजिरी बनाने से छूट दी

शिक्षा विभाग ने बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को ऑन लाइन हाजिरी बनाने से छूट दी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक योगेन्द्र सिंह ने बताया कि इस आशय का आदेश सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जिलों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के स्कूलों के शिक्षकों को...

अक्टूबर 6, 2024 12:03 अपराह्न

views 44

सीतामढ़ी: बाढ़ प्रभावित प्रखंड बेलसंड और रून्नीसैदपुर में बाढ़ की स्थिति में हो रहा सुधार

सीतामढ़ी जिले के बाढ़ प्रभावित प्रखंड बेलसंड और रून्नीसैदपुर में बाढ़ की स्थिति में धीरे धीरे सुधार हो रहा है। लोगों के घरों से पानी निकल रहा है। ऊंचे स्थानों पर शरण लिये लोग अपने घरों को लौट रहे हैं। हालांकि बड़ी संख्या में बाढ़ प्रभावित लोग अब भी खुले में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने सरकार से मदद मांगी ...

अक्टूबर 6, 2024 12:01 अपराह्न

views 41

बिहार के कुछ जिलों में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर

बिहार के कुछ जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुयी है। बागमती और अधवारा समूह की नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी से सीतामढ़ी और दरभंगा जिले के कई नए इलाके बाढ़ की चपेट में आ गये हैं। लखनदेई नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी होने से सीतामढ़ी जिले के बथनाहा, डुमरा और रून्नीसैदपुर प्रखंडों के कई निचले इलाके जलम...

अक्टूबर 6, 2024 11:58 पूर्वाह्न

views 53

बाढ़ प्रभावित जिलों में फसल क्षतिपूर्ति के लिए आज से आवेदन लेगा कृषि विभाग

बिहार में बाढ़ प्रभावित जिलों में फसल क्षतिपूर्ति के लिए कृषि विभाग आज से पहले चरण के लिए आवेदन ले रहा है। कृषि विभाग के अनुसार इसके लिए 200 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है। किसानों को 33 प्रतिशत से अधिक फसल क्षति पर अनुदान राशि मिलेगी। इसमें सिंचिंत क्षेत्र के किसानों को प्रति हेक्टेयर 1...

अक्टूबर 5, 2024 7:35 अपराह्न

views 31

बालिकाओं को गर्भाशय के कैंसर से बचाव के लिए विशेष टीकाकरण अभियान की कल से शुरूआत होगी

बालिकाओं को गर्भाशय के कैंसर से बचाव के लिए विशेष टीकाकरण अभियान की कल से शुरूआत होगी। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय कल आईजीआईएमएस परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे। इस मुफ्त टीकाकरण की व्यवस्था मुख्यमंत्री बालिका कैंसर टीकाकरण योजन...

अक्टूबर 5, 2024 7:33 अपराह्न

views 68

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत आज बिहार के 76 लाख से अधिक किसानों को 1552 करोड़ रुपये ट्रांसफर किये गये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत बिहार के छिहत्तर लाख अठारह हजार सात सौ चौरासी किसानों के बैंक खाते में एक हजार पांच सौ बाईस करोड़ रूपये भेजे गए। कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योजना से किसानों को काफी फायदा हो रहा है। श्री पांडेय ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार...