बिहार

मई 29, 2024 7:28 अपराह्न

views 36

पटना लॉ कॉलेज परिसर में एक छात्र की हत्या, विश्वविद्यालय और सभी कॉलेजों को कल तक बंद रखने का आदेश

पटना लॉ कॉलेज परिसर में एक छात्र की हत्या के बाद पटना विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय और सभी कॉलेजों को कल तक बंद रखने का आदेश दिया है। इधर, विश्वविद्यालय के सभी छात्रावास आज से बंद कर दिये जायेंगे। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी चंदन कुमार को पटना के बिहटा से गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच, ...

मई 29, 2024 7:26 अपराह्न

views 39

रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल और जहानाबाद जिलोें में लू चलने की आशंका

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आज रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल और जहानाबाद जिलोें में लू चलने की आशंका है। वहीं, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और नवादा जिले मेें कुछ स्थानों पर गर्म रात्रि का पूर्वानुमान है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पटना, जमुई, श...

मई 29, 2024 7:26 अपराह्न

views 46

प्रदेश में गर्मी ने पिछले एक दशक का रिकॉर्ड तोड़ा

प्रदेश में गर्मी ने पिछले एक दशक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान औरंगाबाद का अधिकतम तापमान सैंतालीस दशमलव सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले वर्ष दो हजार बारह में जून माह में औरंगाबाद का अधिकतम तापमान छियालीस दशमलव दो डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग से...

मई 29, 2024 7:25 अपराह्न

views 46

आयकर विभाग ने लोगों को इकतीस मई तक पैन कार्ड को आधार से जोड़ने की सलाह दी

आयकर विभाग ने लोगों को इकतीस मई तक पैन कार्ड को आधार से जोड़ने की सलाह दी है। ऐसा नहीं करने पर दोगुनी दर पर टीडीएस काटा जाएगा।

मई 29, 2024 7:25 अपराह्न

views 43

राजनाथ सिंह आज काराकाट, बक्सर और पटना साहिब लोकसभा क्षेत्रों में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे

भाजपा के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज काराकाट, बक्सर और पटना साहिब लोकसभा क्षेत्रों में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का जहानाबाद, काराकाट, नालंदा, सासाराम और पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करने का कार्यक...

मई 29, 2024 7:24 अपराह्न

views 47

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए प्रचार अभियान आखिरी दौर में

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए प्रचार अभियान आखिरी दौर में पहुंच गया है। इस चरण के तहत राज्य के आठ संसदीय क्षेत्रों- नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद में कल शाम प्रचार का शोर थम जाएगा। इन लोकसभा सीटों पर एक जून को मतदान होना है। प्रचार अभियान में ए...

मई 28, 2024 6:59 अपराह्न

views 36

मुज़फ़्फ़रपुर की शाही लीची भारतीय रेलवे के लिए भी फायदे का सौदा साबित हो रही है

मुज़फ़्फ़रपुर की शाही लीची लोगों के मुँह में मिठास घोलने के साथ ही भारतीय रेलवे के लिए भी फायदे का सौदा साबित हो रही है। शाही लीची को देश के विभिन्न शहरों तक पहुंचाने के लिए सोनपुर रेल मंडल से इक्कीस मई से अब तक सोलह सौ पच्चीस क्विंटल लीची की ढुलाई की गयी है। इससे रेलवे को लगभग सात लाख रूपये का राजस्व ...

मई 28, 2024 6:59 अपराह्न

views 49

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के पन्द्रह से अधिक जिलों में अधिकतम तापमान चालीस डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। बक्सर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां का अधिकतम तापमान तैंतालीस दशमलव दो डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया ...

मई 28, 2024 6:58 अपराह्न

views 46

प्रदेश में चार पैक्स जन औषधि केन्द्र के रूप में काम करने लगे हैं

प्रदेश में चार पैक्स जन औषधि केन्द्र के रूप में काम करने लगे हैं। राज्य के मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने राज्य सहकारी विकास समिति की बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जन औषधि केन्द्र के लिए दो सौ तीन पैक्स ने आवेदन किया है। श्री मेहरोत्रा ने बताया कि पांच पैक्स को पेट्रोल और डीजल के आउटलेट ...

मई 28, 2024 6:58 अपराह्न

views 47

पटना उच्च न्यायालय ने राज्य के बाल गृहों के कामकाज पर गहरी चिंता जताई

पटना उच्च न्यायालय ने राज्य के बाल गृहों के कामकाज पर गहरी चिंता जताई है। मुख्य न्यायाधीश के. विनोद चंद्रन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार को बाल गृहों का प्रत्येक महीने गहन निरीक्षण करने का आदेश दिया। साथ ही निगरानी के लिए जिला स्तरीय समितियों के गठन का भी आदेश दिया ग...