राज्‍य समाचार

मार्च 27, 2024 7:43 अपराह्न

views 89

अमरूद घोटाला- चंडीगढ़ समेत पंजाब के 8 जिलों में प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय - ईडी ने अमरूद घोटाला मामले में पंजाब के आठ जिलों और चंडीगढ़ में कई जगहों पर छापेमारी की। तलाशी अभियान सुबह सात बजे से शुरू हुआ। निदेशालय ने चंडीगढ़ में राज्‍य आबकारी और कर आयुक्‍त वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वरुण रूजम के आवास पर छापेमारी की। ईडी की टीम ने पटियाला में फिरोजपुर के उपायुक्त...

मार्च 27, 2024 7:40 अपराह्न

views 85

जामिया मिल्लिया इस्लामिया की प्रवेश परीक्षाओं की तिथि में बदलाव

     जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए स्नातक, स्नातकोत्तर और बी.एड. की प्रवेश परीक्षाओं की तिथि में बदलाव किया है। विश्वविद्यालय ने अपनी सूचना में बताया कि एम.ए. अर्थशास्त्र, अप्लाइड साइकोलॉजी, डिप्लोमा इंजीनियरिंग और एम.बी.ए. की प्रवेश परीक्षा 9 जून को होगी। वहीं बी.एड. सहित ए...

मार्च 27, 2024 7:39 अपराह्न

views 69

ओडिसा में बीजू जनता दल ने लोकसभा के लिए 9 और विधानसभा के लिए 72 उम्मीदवारों की घोषणा की

  ओडिसा में बीजू जनता दल ने आज आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बीजू जनता दल के अध्यक्ष और ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य की 21 लोकसभा सीटों में से 9 सीटों पर आज उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। ओडिसा के मुख्यमंत्री स्वयं गंजाम जिले के हिंजली व...

मार्च 27, 2024 7:32 अपराह्न

views 69

असम में पहले चरण के मतदान के लिए 38 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

  असम में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए 38 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे हैं। आज भाजपा विधायक बेहाली रणजीत दत्ता ने शोणितपुर सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया जबकि सांसद तपन कुमार गोगोई ने जोरहाट सीट से पर्चा भर दिया है। कांग्रेस नेता उदय शंकर हजारिका ने भी लखीमपुर सीट से नामांकन पत्र दाखिल कि...

मार्च 27, 2024 7:48 अपराह्न

views 65

पंजाब में आम आदमी पार्टी के एकमात्र सांसद सुशील कुमार रिंकू भाजपा में शामिल

    पंजाब में जालंधर से आम आदमी पार्टी सांसद सुशील कुमार रिंकू और पार्टी विधायक शीतल अंगुराल भाजपा में शामिल हो गए हैं। श्री रिंकू आम आदमी पार्टी के एकमात्र लोकसभा सांसद हैं। उन्होंने आज नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी महासचिव विनोद तावड़े की उपस्थिति में सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर श्री रि...

मार्च 27, 2024 5:00 अपराह्न

views 102

जम्‍मू-कश्‍मीर – चार महीने से बंद वैकल्पिक राष्ट्रीय राजमार्ग मुगल रोड जल्द खुलेगा

जम्मू-कश्मीर में जम्मू संभाग के सीमावर्ती जिलों राजौरी और पुंछ को कश्मीर संभाग के शोपियां जिले से जोड़ने वाला वैकल्पिक राष्ट्रीय राजमार्ग मुगल रोड इस महीने के अंत तक खुल जाएगा। पुंछ जिले के उपायुक्त यासीन चौधरी ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मार्च के पहले सप्ताह में बर्फ हटाने का का...

मार्च 27, 2024 5:18 अपराह्न

views 91

कश्मीरी लड़कियों ने शुरू की मेरा वोट मेरा गौरव पहल

  लोगों को मतदान के लिए जागरूक और प्रेरित करने तथा चुनावों में मतदाताओं की भागीदारी बढाने के लिए जम्‍मू कश्‍मीर के रियासी जिले की कुछ लडकियों ने मेरा वोट मेरा गौरव नाम से नई पहल की है। रियासी के जिला निर्वाचन अधिकारी विशेष पॉल महाजन ने पहली बार वोट देने जा रही इन लडकियों के प्रयास की सराहना की है। द...

मार्च 27, 2024 1:49 अपराह्न

views 74

बिहार के हाजीपुर संसदीय-क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान

बिहार में, चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जन शक्ति पार्टी-आर ने अरुण भारती को जमुई संसदीय सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। श्री पासवान ने आज उन्हें पार्टी का चुनाव चिन्ह आवंटित किया। चिराग पासवान 2014 और 2019 में जमुई लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और उन्‍होंने हाजीपुर संसदीय क्षेत्र से चुन...

मार्च 27, 2024 2:02 अपराह्न

views 73

छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 6 माओवादी मारे गए

छत्तीसगढ़ में आदिवासी बस्तर संभाग में आज सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो महिला विद्रोहियों सहित छह माओवादी मारे गए। हमारे संवाददाता ने बताया है कि केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल, कोबरा बटालियन और डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड की संयुक्त टीम बीजापुर जिले के बासागुड़ा क्षेत्र के जंगलों में तलाशी अभियान पर थी...

मार्च 27, 2024 11:51 पूर्वाह्न

views 68

महाराष्ट्र में शिवसेना (उद्धव गुट) ने लोकसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की घोषणा की

महाराष्ट्र में शिवसेना- उद्धव गुट ने लोकसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की घोषणा की है। पार्टी ने दक्षिण मुंबई से मौजूदा सांसद अरविंद सावंत, ठाणे से राजन विचारे, रतनगिरी-सिंधुदुर्ग से विनायक राउत, उस्मानाबाद से ओमप्रकाश निंबालकर और परभणी से संजय जाधव को फिर से मौका दिया है। पार्टी ने औरंगाबाद से चंद...