राज्‍य समाचार

अप्रैल 1, 2024 8:10 अपराह्न

views 63

लद्दाख में पहली बार संघ लोक सेवा आयोग-यूपीएससी परीक्षा के लिए केन्‍द्र बनाया गया है

  लद्दाख में पहली बार संघ लोक सेवा आयोग-यूपीएससी परीक्षा के लिए केन्‍द्र बनाया गया है। प्रारम्भिक परीक्षा की तैयारियों की जांच के लिए यूपीएससी की टीम ने आज करगिल का दौरा किया। अतिरिक्त सचिव राज कुमार के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने आगामी परीक्षाओं की व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए उपायुक...

अप्रैल 1, 2024 8:07 अपराह्न

views 69

कर्नाटक के उपमुख्‍यमंत्री डी के शिवकुमार ने आज मांडया में चुनाव प्रचार किया

  कर्नाटक के उपमुख्‍यमंत्री डी के शिवकुमार ने आज मांडया में चुनाव प्रचार किया। यहां वेंकटरामनगौड़ा कांग्रेस के उम्‍मीदवार हैं। उनका मुकाबला जनता दल सेक्‍यूलर के प्रदेश अध्‍यक्ष एच डी कुमारास्‍वामी से है। चुनाव प्रचार करते हुए श्री डी के शिवकुमार ने कहा कि मतदाता और जनता दल सेक्‍यूलर-जेडीएस के क...

अप्रैल 1, 2024 8:03 अपराह्न

views 71

उत्तर रेलवे कल बिहार के समस्‍तीपुर से दिल्‍ली के आनंद बिहार के बीच विशेष अनारक्षित रेल गाड़ी चलाएगा

  रेलयात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे कल बिहार के समस्‍तीपुर से दिल्‍ली के आनंद बिहार के बीच विशेष अनारक्षित रेल गाड़ी चलाएगा। यह रेल गाड़ी समस्‍तीपुर से शाम 7 बजकर 45 मिनट पर चलेगी और यह दरभंगा, रक्‍सौल, गोरखपुर, मुरादाबाद होते हुए शाम को साढ़े पांच बजे आनन्‍द बिहार पहुंचेगी। उत्‍तर ...

अप्रैल 1, 2024 7:39 अपराह्न

views 69

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्‍ली नगर निगम ने आज 19 हजार से अधिक पोस्‍टर, बैनर, झंडे और होर्डिग हटाए

  लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्‍ली नगर निगम ने आज 19 हजार से अधिक पोस्‍टर, बैनर, झंडे और होर्डिग हटाएं। चुनाव आयोग द्वारा आचार संहिता लागू होने के बाद से नगर निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है। नगर निगम ने आज यह कार्रवाई मध्‍य दिल्‍ली, सिविल लाईन, रोहिणी, करोल बाग, केश्‍वपुरम और शाहदरा जोन में की। ...

अप्रैल 1, 2024 7:35 अपराह्न

views 79

राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ रहा

  राजधानी में आज मौसम साफ रहा। आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 31 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं, न्यूनतम तापमान 18 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने और तीस से चालीस ...

अप्रैल 1, 2024 6:03 अपराह्न

views 74

ओडिसा के केंद्रपाड़ा से सांसद अनुभव मोहंती आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल

  ओडिसा के केंद्रपाड़ा से सांसद अनुभव मोहंती आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा महासचिव विनोद तावड़े की उपस्थिति में उन्हें पार्टी में शामिल किया गया। श्री मोहंती ने हाल ही में बीजू जनता दल से त्‍याग-पत्र दे दिया था।

मार्च 31, 2024 2:14 अपराह्न

views 74

अरुणाचल प्रदेश में नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि के बाद भाजपा के दस विधायक निर्विरोध निर्वाचित घोषित

अरुणाचल प्रदेश में कल नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि के बाद भारतीय जनता पार्टी के 10 विधायकों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। अरुणाचल प्रदेश में 60 विधानसभा और दो लोकसभा सीटों के लिए मतदान एक ही चरण में 19 अप्रैल को होगा। वहीं, गोवा में दो लोकसभा सीटों के लिए सात मई को वोट डाले जाएंगे। यह...

मार्च 31, 2024 1:54 अपराह्न

views 59

भाजपा ने भीलवाड़ा लोकसभा सीट के लिए दामोदर अग्रवाल को प्रत्याशी घोषित किया

  भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में भीलवाड़ा लोकसभा सीट के लिए दामोदर अग्रवाल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा ने आज लोकसभा चुनावों के लिए अपनी नौवीं सूची जारी की।

मार्च 31, 2024 1:43 अपराह्न

views 57

महाराष्ट्र: चुनाव आयोग ने वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की

महाराष्ट्र में चुनाव आयोग ने वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की है। महाराष्ट्र के मुख्‍य चुनाव अधिकारी एस. चोकालिंगम ने आकाशवाणी समाचार से बातचीत में कहा कि 85 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग मतदाता घर से वोट डाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि दृष्टिबाधित मतदाताओं के लिए ब्रेल...

मार्च 31, 2024 1:14 अपराह्न

views 65

जम्मू-कश्मीर: जम्मू रियासी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 372 मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित

जम्मू-कश्मीर के जम्मू रियासी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में तीन सौ 72 मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित किये गये हैं। इन केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। आकाशवाणी संवाददाता ने बताया कि सीमा पर पाकिस्तानी गोलाबारी समेत अन्‍य संभावित खतरों को देखते हुए कल से यहां सुरक्षा बलों की तैनाती की जा...