राज्‍य समाचार

मई 7, 2024 11:20 पूर्वाह्न

views 42

जम्मू-कश्‍मीर: वायु सेना के वाहनों पर हमला करने वाले आतंकियों की तलाश के लिए पुंछ में सुरक्षाबलों का अभियान जारी

जम्मू-कश्‍मीर के सीमावर्ती पुंछ जिले के शाइस्‍तार जंगल के क्षेत्र के भीतर और आस-पास घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी है। इस तलाशी अभियान की शुरूआत चार मई को आतंकवादियों द्वारा भारतीय वायु सेना के वाहनों के काफिले पर घात लगाकर हमला करने के तुरंत बाद की गई थी। घने जंगलों के भीतर और आस-पास गहन निगरानी की ...

मई 7, 2024 10:44 पूर्वाह्न

views 62

तेलंगाना में चुनाव प्रचार में आई तेजी, विभिन्न राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता कर रहे हैं रैलियां और रोड शो

तेलंगाना में चुनाव प्रचार में तेजी आ गई है। चुनाव में एक सप्ताह से भी कम समय बचा है। विभिन्न राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता उम्मीदवारों के समर्थन में रैलियां और रोड शो कर रहे हैं। प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी आज रात हैदराबाद पहुंचेंगे और कल राज्य में रैलियों को संबोधित करेंगे। कां...

मई 7, 2024 10:41 पूर्वाह्न

views 71

तेलंगाना: 13 मई को होने वाले चुनाव के लिए हैदराबाद में की जाएगी करीब 14 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती

तेलंगाना में 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए हैदराबाद में करीब 14 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी। हैदराबाद के पुलिस आयुक्त के. श्रीनिवास रेड्डी ने बताया है कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) 22 कंपनियां उपलब्ध कराएगा। निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार सीएपीएफ कर्मियों को म...

मई 7, 2024 10:39 पूर्वाह्न

views 43

मध्य प्रदेश: वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज खरगोन और धार में जनसभाओं को संबोधित करेंगे  

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी आज मध्‍य प्रदेश के खरगोन और धार जिलों की यात्रा पर रहेंगे। श्री मोदी खरगोन के मेला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनका धार जिले के पीजी कॉलेज मैदान में एक अन्‍य जनसभा को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है।     

मई 7, 2024 10:37 पूर्वाह्न

views 85

महाराष्ट्र: पुलिस ने नक्सलियों के एक बड़े आईईडी हमले को विफल किया, विस्फोटक और अन्य सामग्री जब्त किए

महाराष्ट्र में पुलिस ने नक्सलियों के एक बड़े आईईडी हमले को टाल दिया है। पुलिस ने विस्फोटक से भरे कम से कम 6 प्रेशर कुकर, डेटोनेटर और विस्फोटकों तथा छर्रों से भरे तीन क्लेमोर पाइप जब्त किये हैं। अधिकारियों के अनुसार खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए रविवार को बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड (बीडीडीए...

मई 7, 2024 10:34 पूर्वाह्न

views 133

महाराष्ट्र: 11 लोकसभा सीटों के लिए 23 हजार 36 मतदान केन्द्रों पर मतदान जारी

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 23 हजार 36 मतदान केन्द्रों पर जारी है। राज्य के लगभग दो करोड़ नौ लाख मतदाता मराठवाड़ा, पश्चिमी महाराष्ट्र और कोंकण की 11 सीटों पर 258 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्‍य का फैसला करेंगे। रायगढ़, बारामती, धाराशिव, लातूर, सोलापुर, माधा, सांगली, सातारा, रत्न...

मई 7, 2024 10:32 पूर्वाह्न

views 70

कर्नाटक में 14 लोकसभा सीटों और एक विधानसभा सीट के लिए मतदान जारी

कर्नाटक में आज 14 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाता कतार में खड़े नजर आए। इन निर्वाचन क्षेत्रों में दो करोड 88 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाता हैं और 227 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्य में 28 हजार 269 मतदान केन्द्रों पर मतदान हो रहा है। शोरापुर विधा...

मई 7, 2024 8:28 पूर्वाह्न

views 71

महाराष्ट्र: लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में अब मैदान में होंगे 264 उम्मीदवार, 37 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिए

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में अब 264 उम्मीदवार मैदान में होंगे। मुख्‍य चुनाव अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद 301 उम्मीदवारों के आवेदन वैध पाए गए थे लेकिन कल नाम वापस लेने के अंतिम दिन 37 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिए। इसके बाद अब राज्य के 13 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 264 प्रत्य...

मई 7, 2024 8:22 पूर्वाह्न

views 68

छत्तीसगढ़: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज 7 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान जारी

छत्तीसगढ़ में आज लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सात संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। इन सभी लोकसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ है।    

मई 7, 2024 8:20 पूर्वाह्न

views 49

उत्तर प्रदेश: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 10 सीटों के लिए मतदान जारी, 89 लाख मतदाता करेंगे 100 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। इन 10 लोकसभा क्षेत्रों में 89 लाख से ज्यादा मतदाता लगभग 100 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। इन सभी निर्वाचन क्षेत्रों में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं