राज्‍य समाचार

मई 7, 2024 4:31 अपराह्न

views 35

आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच कश्मीर घाटी में हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए

  कश्मीर घाटी में हुई मुठभेड़ में कुलगाम जिले के रेडवानी पाइन गांव में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस, राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने कल देर रात इलाके में आतंकवादियों की सूचना पर घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया...

मई 7, 2024 2:05 अपराह्न

views 63

वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर लगाया अफवाह फैलाने का आरोप

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी ने मध्‍यप्रदेश के धार जिले में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अफवाह फैला रही है कि अगर भारतीय जनता पार्टी 400 सीटें जीतती है तो वह संविधान बदल देगी। उन्होंने कहा कि आदिवासी युवाओं की संभावना को ध्‍यान में रख...

मई 7, 2024 1:59 अपराह्न

views 50

यह चुनाव जनजातियों, गरीबों और पिछड़े लोगों के अधिकारों की रक्षा का चुनाव है: कांग्रेस नेता राहुल गांधी

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता राहुल गांधी ने आज झारखंड के चाईबासा में चुनावी रैली की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव जनजातियों, गरीबों और पिछड़े लोगों के अधिकारों की रक्षा का चुनाव है। श्री गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जल, जंगल और जमीन जैसी संपत्तियां कुछ उद्योगपतियों को सौंपना चाहती है।

मई 7, 2024 1:52 अपराह्न

views 52

आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्‍ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना द्वारा मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विरुद्ध राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण से जांच की सिफारिश के बाद राजधानी में विरोध प्रदर्शन किया। इस जांच की सिफारिश आतंकवादी समूहों से कथित रूप से चंदा लेने के मामले में की गई है। दिल्‍ली भाजपा नेता बि...

मई 7, 2024 1:40 अपराह्न

views 58

कर्नाटक: 14 लोकसभा क्षेत्रों में चल रहा मतदान, बी. एस. येदियुरप्पा, लक्ष्मी हेब्बालकर और मल्लिकार्जुन खड़गे ने डाला वोट

कर्नाटक में लोकसभा के 14 निर्वाचन क्षेत्रों में तेज मतदान की खबर है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि मतदान सुचारू रूप से चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बी. एस. येदियुरप्पा ने शिवमोग्गा में और राज्य मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर ने बेलागावी में वोट डाला। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने...

मई 7, 2024 12:38 अपराह्न

views 47

भारत आज इतिहास के महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा है: वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत आज इतिहास के महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा है। मध्‍यप्रदेश के खरगौन में एक जनसभा में उन्होंने कहा कि आईएनडीआई गठबंधन के सदस्‍य अपनी विरासत बचाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। श्री मोदी ने कहा कि इन नेताओं को देश और उसके लोगों ...

मई 7, 2024 12:18 अपराह्न

views 49

दिल्‍ली पुलिस के एंटी नारकोटिक्स टास्‍क फोर्स ने 5 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार, 5 करोड़ से अधिक मूल्य के ड्रग्स बरामद

दिल्‍ली पुलिस के एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश और झारखंड में अभियान चलाकर पांच ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ के उपायुक्त अमित गोयल ने कहा कि ये आरोपी दिल्‍ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ड्रग तस्करी में शामिल थे। इन आरोपियों के पास से दो किलो हेरोइन ...

मई 7, 2024 12:16 अपराह्न

views 52

जम्मू-कश्मीर: वायु सेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था, चौकियों पर पहली बार महिला पुलिसकर्मी तैनात

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में वायु सेना के काफिले पर हाल ही में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आकाशवाणी के जम्मू संवाददाता ने बताया है कि पुलिस ने प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा चौकियों को मजबूत किया है। क्षेत्र में पहली बार इन चौकियों पर महिला यात्रियों की तलाश...

मई 7, 2024 12:12 अपराह्न

views 82

गुजरात की 5 और कर्नाटक तथा पश्चिम बंगाल की एक-एक विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव जारी

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के साथ आज कुछ राज्यों की विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी हो रहा है। गुजरात में पांच और कर्नाटक तथा पश्चिम बंगाल में एक-एक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जा रहे हैं। ये सीटें है - गुजरात में बीजापुर, खम्भट, मानवादार, पोरबंदर तथा वाघोडिया, कर्नाटक में शोरापुर और पश...

मई 7, 2024 12:09 अपराह्न

views 75

कर्नाटक में 14 लोकसभा क्षेत्रों में तेजी से हो रहा मतदान, भाजपा नेता बी. एस. येदियुरप्पा और राज्य मंत्री लक्ष्मी हेब्बलकर ने डाला वोट

कर्नाटक में लोकसभा के 14 निर्वाचन क्षेत्रों में तेज मतदान की खबर है। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बी. एस. येदियुरप्पा ने शिवमोग्गा में और राज्य मंत्री लक्ष्मी हेब्बलकर ने बेलागावी में वोट डाला। निर्वाचन अधिकारियों ने भीषण गर्मी की स्थिति से निपटने के लिए सभी प्रब...