राज्‍य समाचार

मई 5, 2024 10:09 पूर्वाह्न

views 22

तटवर्ती इलाकों में ऊंची लहरों को देखते हुए केरल में आज रात 11.30 बजे तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

केरल और तमिलनाडु के तटवर्ती इलाकों में ऊंची लहरों को देखते हुए केरल में आज रात 11.30 बजे तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है। लहरों के कारण केरल में तिरुवनंतपुरम और त्रिशूर में समुद्र तट पर बड़े पैमाने पर भू-क्षरण की ख़बरें हैं जिसके कारण इन इलाकों के लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया जा रहा है। तटीय ...

मई 5, 2024 10:17 पूर्वाह्न

views 32

आंध्रप्रदेश में 13 मई को एक ही चरण में होंगे चुनाव, राजनीतिक दलों ने झोंकी पूरी ताकत 

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह आज आंध्र प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे। श्री शाह श्री सत्य साईं जिले के धर्मावरम निर्वाचन क्षेत्र में एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करेंगे। श्री राजनाथ सिंह वाईएसआर जिले के जम्मलमडुगु और कर्नूल जिले के अडोनी में चुना...

मई 5, 2024 10:01 पूर्वाह्न

views 25

तेलंगाना: सिकंदराबाद और हैदराबाद में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए 180 विशेष मतदान केंद्र स्थापित करेगा निर्वाचन आयोग

निर्वाचन आयोग सिकंदराबाद और हैदराबाद में लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए 180 विशेष मतदान केंद्र स्थापित करेगा। हैदराबाद और सिकंदराबाद लोकसभा क्षेत्रों के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कुल 12 विशेष मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इनका उद्देश्‍य मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करना ...

मई 5, 2024 8:47 पूर्वाह्न

views 31

छत्‍तीसगढ़:  शाम  पांच बजे समाप्त हो जाएगा तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार, राज्य की सात सीटों पर होना है मतदान 

छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार आज शाम पांच बजे समाप्त हो जाएगा। इस चरण में राज्य की सात लोकसभा सीटों पर सात मई को मतदान होगा। राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों के पक्ष में समर्थन जुटाने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं जिससे कि चुनावी बढ़त बनाई जा सके।  

मई 5, 2024 8:50 पूर्वाह्न

views 31

जम्मू-कश्‍मीर: पुंछ में वायुसेना के काफिले पर हुआ आतंकी हमला, एक एयरमैन शहीद और पांच सैनिक घायल 

जम्मू-कश्‍मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ में वायुसेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले में एक एयरमैन शहीद हो गया और पांच सैनिक घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर है। यह हमला कल शाम सीमावर्ती पुंछ जिले के शाह सत्‍तार वन-क्षेत्र में हुआ। यह इस वर्ष सशस्त्र बलों पर पहला बड़ा आतंकी हमला है। घायल वायु सैन...

मई 5, 2024 7:02 पूर्वाह्न

views 24

उत्‍तर प्रदेश: तीसरे चरण के मतदान से पहले तेज हुई चुनावी सरगर्मी, आज रोड शो और घर-घर दस्तक देकर वोट मांगेंगे नेता

उत्‍तर प्रदेश में तीसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार आज कई रोड-शो होंगे और घर-घर जाकर प्रचार किया जाएगा। राज्य में अन्य चरणों के मतदान के लिए भी चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी आज इटावा और धौराहा में चुनाव सभा को संबोधित करेंगे। वे शाम में...

मई 5, 2024 7:06 पूर्वाह्न

views 26

ओडिशा: वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भुवनेश्वर में करेंगे चुनाव प्रचार 

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए आज शाम ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंच रहे हैं। वे आज रात राजभवन में विश्राम करेंगे और कल सोमवार को बहरामपुर और नवरंगपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में रैलियों को संबोधित करेंगे। भाजपा के सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्...

मई 4, 2024 8:05 अपराह्न

views 57

केरल और तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों पर समुद्री तूफान के रेड अलर्ट की जगह अब ऑरेंज अलर्ट

भारतीय राष्‍ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र ने केरल और तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों पर समुद्री तूफान के रेड अलर्ट को संशोधित करके ऑरेंज अलर्ट कर दिया है। यह चेतावनी कल रात साढे 11 बजे तक जारी रहने की संभावना है। इस समय इन तटीय क्षेत्रों में समुद्र की स्थिति शांत है और केरल तट पर अभी तक समुद्र में ऊंची...

मई 4, 2024 2:14 अपराह्न

views 30

उत्तर प्रदेश: तीसरे चरण में राज्य की 10 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान, मैनपुरी लोकसभा सीट पर रहेगी सबकी नज़र

उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर मंगलवार 7 मई को तीसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार चरम पर है। तीसरे चरण में संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली। सभी की निगाहें समाजवादी पार्टी के पारंपरिक गढ़ मैनपुरी सीट पर होंगी, जहां पार्टी ने डिंपल य...

मई 4, 2024 2:13 अपराह्न

views 26

उत्तराखंड: मसूरी-देहरादून मार्ग के पास झड़ीपानी में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु

उत्तराखंड के मसूरी-देहरादून मार्ग के पास झड़ीपानी में आज सुबह हुई एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटना तब हुई जब एक वाहन सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया। पुलिस और एसडीआरएफ ने घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य पूरा कर लिया है...