मई 27, 2026 7:39 पूर्वाह्न

printer

कनाडा: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मंत्रिस्तरीय सत्र ‘फ्रॉम पॉलिटिकल रीसेट टू कमर्शियल डिलीवरी’ को संबोधित किया

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-कनाडा आर्थिक साझेदारी का अगला अध्याय विश्वास पर आधारित होगा, जिससे दोनों देशों की साझा समृद्धि सुनिश्चित होगी। कनाडा में आयोजित मंत्रिस्तरीय सत्र फ्रॉम पॉलिटिकल रीसेट टू कमर्शियल डिलीवरी को संबोधित करते हुए श्री गोयल ने कहा कि दोनों देशों के बीच बढ़ते विश्वास से व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) के अंतर्गत नए व्यापार और निवेश के अवसरों पर कार्य हो रहा है। उन्‍होंने बताया कि सीईपीए व्यापार और निवेश संबंधों के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है । यह विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के नए द्वार भी खोलेगा। उन्होंने कहा कि विविधता भारत और कनाडा के संबंधों की विशेषता है।

भारतीय अर्थव्यवस्था की गतिशीलता पर श्री गोयल ने कहा कि भारत अगले तीन दशकों तक विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बना रहेगा।