नवम्बर 10, 2026 9:03 पूर्वाह्न

printer

ब्रिटिश लेखक एम. जॉन हैरिसन को उनके उपन्यास ‘द एंड ऑफ एवरीथिंग’ के लिए मिला बुकर पुरस्कार

ब्रिटेन के लेखक एम जॉन हैरिसन को उनके व्यंग्यात्मक उपन्यास द एंड ऑफ एवरीथिंग के लिए इस वर्ष का बुकर पुरस्कार विजेता घोषित किया गया है। 81 वर्षीय हैरिसन इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को जीतने वाले सबसे उम्रदराज लेखक हैं। 198 पृष्ठों की रचना द एंड ऑफ एवरीथिंग इस वर्ष की लघु उपन्यास सूची में सबसे छोटा उपन्यास भी था। जूरी के अनुसार यह उपन्‍यास पाठकों के मन में दुनिया के प्रति आशावाद की एक झलक छोड़ता है।

2026 के बुकर पुरस्कार की लघु उपन्यास की सूची में ब्रिटेन के लेखकों का दबदबा रहा। एलिजाबेथ स्ट्रॉट की द थिंग्स वी नेवर से, ल्यूक केनार्ड की ब्लैक बैग और रेबेका पेरी की मे वी फीड द किंग फाइनलिस्ट में शामिल थीं।