अक्टूबर 22, 2026 9:11 पूर्वाह्न

printer

ब्राजील के सर्वोच्च न्यायालय ने अमेज़न के वर्षावन में सोने की एक बड़ी खद्दान परियोजना के पर्यावरणीय लाइसेंस को निलंबित किया

ब्राजील के सर्वोच्च न्यायालय ने अमेज़न के वर्षावन में सोने की एक बड़ी खद्दान परियोजना के पर्यावरणीय लाइंसेंस को निलंबित कर दिया है। न्यायालय ने पर्यावरण संरक्षण और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़ी चिंताओं के मद्देनजर यह फैसला सुनाया। मुख्य न्यायाधीश एडसन फाचिन ने कनाडा की एक कंपनी की प्रस्तावित वोल्टा ग्रांडे सोना खनन परियोजना पर रोक लगाने का आदेश दिया।

न्यायालय ने कहा कि कंपनी ने पर्यावरण संबंधी सभी आवश्यक शर्तों का पालन किए जाने के पर्याप्त प्रमाण नहीं दिए हैं। इनमें परियोजना के आदिवासी समुदायों पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन और उनकी पूर्व सहमति से जुड़ी प्रक्रिया भी शामिल है।

 खुली खदान के जरिए सोने का खनन करने की यह परियोजना पारा राज्य में अमेज़न की प्रमुख सहायक नदी शिंगू के किनारे प्रस्तावित है। यह क्षेत्र पहले से ही बेलो मोंटे जलविद्युत बांध से प्रभावित है। पर्यावरण संगठनों और आदिवासी समुदायों ने आशंका जताई है कि इस परियोजना से नदी का पारिस्थितिकी तंत्र और मछलियों की आबादी प्रभावित हो सकती है। इससे नदी पर निर्भर समुदायों की आजीविका पर भी असर पड़ सकता है।

वर्ष 2021 के एक स्वतंत्र आकलन में चेतावनी दी गई थी कि इस बांध के टूटने से आर्सेनिक और पारे जैसे जहरीले पदार्थ निकल सकते हैं, जिससे नदी के निचले इलाकों में रहने वाले आदिवासी समुदाय प्रभावित हो सकते हैं।