मई 23, 2026 8:25 अपराह्न

printer

त्रिपुरा में भाजपा का मंडल स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू

पश्चिम त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी का मंडल स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू हो गया। भाजपा के नौ-बनमलीपुर मंडल द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद राजीव भट्टाचार्य ने किया। उद्घाटन सत्र में संगठन की विचारधारा और कार्यप्रणाली पर चर्चा हुई। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुबल भौमिक और प्रदेश भाजपा प्रवक्ता सुब्रता चक्रवर्ती इस अवसर पर मौजूद रहे।

इसी बीच गोमती जिले के बागमा और काकरबन मंडलों में भी आज से दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुए।

खोवाई जिले में भाजपा के तेलियामुरा मंडल का प्रशिक्षण शिविर भी शुरू हुआ।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला