भारतीय जनता पार्टी ने त्रिपुरा में आगामी शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए 21 सूत्रीय संकल्प पत्र जारी किया है। इसमें नागरिक सुविधाओं के बुनियादी ढांचे में सुधार, शहरों को यातायात जाम से मुक्त बनाने, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता और रोजगार के अवसर बढ़ाने का वायदा किया गया है।
संवाददाता सम्मेलन में संकल्प पत्र जारी करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक देबरॉय ने कहा कि यह दस्तावेज शहरी विकास का रोडमैप होगा, जिसमें जनता की जरूरतों और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया गया है। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता बिपिन देबबर्मा, तपस भट्टाचार्य, सुनीत सरकार और नबेंदु भट्टाचार्य भी उपस्थित थे।
संकल्प पत्र में निर्धारित पार्किंग स्थल, बाईपास सड़कें, अगरतला में एक और फ्लाईओवर बनाने, जल निकासी व्यवस्था में सुधार तथा हावड़ा और गोमती नदियों के सौंदर्यीकरण का वायदा किया गया है। पार्टी ने बेहतर सड़कों, पाइप के जरिए पेयजल आपूर्ति, गैस आपूर्ति बेहतर