जून 6, 2026 5:36 अपराह्न

printer

दो दिन के दौरे पर रांची पहुंचे भाजपा अध्‍यक्ष नितिन नवीन

भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष नितिन नवीन झारखंड के दो दिन के दौरे पर आज रांची पहुंचे। वे हवाई अड्डे से स्‍वर्गीय कर्पूरी ठाकुर चौक के लिए रवाना हुए और उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री नवीन ने बाद में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर भी पुष्‍पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि झारखंड उनकी जन्‍म स्‍थली और दूसरा घर है। केन्‍द्रीय मंत्री अन्‍नपूर्णा देवी और पार्टी के अन्‍य पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने श्री नवीन की यात्रा को संगठन के लिए महत्‍वपूर्ण बताया।