अगस्त 14, 2026 5:02 अपराह्न | Partition Horrors Remembrance Day

printer

युवा पीढ़ी को विभाजन की त्रासदी के बारे में जानना चाहिए: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज कहा कि विभाजन विभीषिका स्‍मृति दिवस उन लोगों को याद करने का अवसर है जिन्होंने विभाजन के दौरान अपने प्राणों का बलिदान दिया, अपनों को खोया और पलायन करने के लिए मजबूर हुए। हरियाणा के गुरुग्राम में विभाजन विभीषिका स्‍मृति दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री नबीन ने उन सभी परिवारों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया और विस्थापन का दर्द सहा।

    श्री नबीन ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभाजन की त्रासदी को स्मरण दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया, तो उन्होंने राष्ट्र से इतिहास के उस काले अध्याय को याद करने का आग्रह किया। उन्होंने महात्मा गांधी के कलकत्ता मार्च को भी याद किया, जिसमें कई लोग विस्थापित हुए और अपनी जान गंवा बैठे। उन्होंने कहा कि रावलपिंडी से लेकर पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों तक लोगों को हिंसक घटनाओं का सामना करना पड़ा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि युवा पीढ़ी को विभाजन की त्रासदी को जानना चाहिए।