भाजपा मिजोरम के अध्यक्ष डॉ. के. बैचुआ ने कहा है कि संविधान हत्या दिवस भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के सबसे अंधकारपूर्ण और दुर्भाग्यपूर्ण दौर की याद दिलाता है।
आइजोल के मिपुई रन स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आकाशवाणी समाचार से बातचीत में डॉ. बैचुआ ने कहा कि ऐसी स्थिति दोबारा देश में कभी नहीं आनी चाहिए।