गुजरात में राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के सभी चार उम्मीदवारों ने आज अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए।
गुजरात की 11 राज्यसभा सीटों में से 4 सीटें खाली हो रही हैं। इनके लिए 18 जून को चुनाव होना है। आज नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन था।
भाजपा की ओर से राजुभाई शुक्ला, मानसिंह परमार, मुकेशभाई राठवा और जितेंद्रभाई कंजारिया ने गुजरात विधानसभा में अपने नामांकन पत्र जमा किए।
नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।