जून 8, 2026 10:11 अपराह्न

printer

मध्य प्रदेश: राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए

मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए मुकाबला अब और दिलचस्प हो गया है। आज दोनों प्रमुख उम्मीदवारों ने भोपाल में अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
 
भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार महेश केवट और कांग्रेस की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन ने राज्य विधानसभा में रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अपना नामांकन जमा किया।
दोनों दलों के उम्मीदवारों के मैदान में उतरने के साथ ही इस राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।