बिहार सरकार ने 21 जून को नीट-यूजी पुन:परीक्षा में शामिल होने वाले राज्य के सभी छात्रों के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन, मंदिरों और गैर-सरकारी संगठनों से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य प्रमुख स्थानों पर छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए पीने का पानी और सत्तू की व्यवस्था करने की अपील भी की है।