प्रवर्तन निदेशालय बिहार के मुंगेर में धनशोधन निवारण अधिनियम, 2002 के अंतर्गत पांच स्थानों पर जोलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े एक कथित निवेश धोखाधड़ी मामले में जांच अभियान चला रहा है।
निदेशालय के अनुसार कंपनी ने कथित तौर पर लोगों को डिजिटल नौकरी का लालच देकर उनके निवेश को दोगुना करने का लालच दिया। कंपनी ने नए निवेशकों को अतिरिक्त धन देने का भी वादा किया और यहां तक कि अन्य निवेशकों को जोडने वालों को बाइक और कार देने का भी आश्वासन दिया। निदेशालय ने बताया कि कंपनी की वेबसाइट को जानबूझकर धीमा कर दिया गया था ताकि उपयोगकर्ता भुगतान प्राप्त करने के लिए आवश्यक कार्यों को पूरा न कर सकें।
निदेशालय ने बताया कि कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी नवंबर 2024 में मुंगेर में दर्ज की गई थी। आरोप पत्र पहले ही दाखिल किया जा चुका है।