अक्टूबर 21, 2026 9:38 अपराह्न

printer

नई दिल्ली में शुरू हुआ सेना कमांडर का द्विवार्षिक सम्मेलन

सेना कमांडर का द्विवार्षिक सम्मेलन आज नई दिल्ली में शुरू हुआ। सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ की अध्यक्षता में तीन दिवसीय सम्मेलन में सेना के वरिष्ठ अधिकारी बदलते सुरक्षा परिदृश्य, परिचालन तैयारियों, क्षमता विकास और आधुनिकीकरण पर चर्चा कर रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह सम्मेलन सेना के वरिष्ठ नेतृत्व को मौजूदा पहलों की समीक्षा करने, भविष्य की प्राथमिकताएं तय करने और आधुनिक तकनीक से लैस तथा भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम भारतीय सेना के निर्माण के लिए नीतिगत दिशा निर्धारित करने का अवसर देगा।

सम्मेलन के दौरान रक्षा मंत्री थल युद्ध सिद्धांत का विमोचन करेंगे। श्री सिंह संयुक्त राष्ट्र की वार्षिक पत्रिका का विमोचन भी करेंगे। इस अवसर पर वे संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक के रूप में उल्लेखनीय योगदान देने वाले भारतीय सेना के जवानों को सम्मानित करेंगे। यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट सेवा, व्यावसायिक दक्षता और अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा में उनके योगदान के लिए दिया जाएगा।