जून 28, 2026 8:29 पूर्वाह्न

printer

पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सरिस्का में बाघों के पुनर्स्थापन के 18 वर्ष पूरे होने पर दी बधाई

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सरिस्का बाघ अभ्यारण्य में बाघों के पुनर्स्थापन के 18 वर्ष पूरे होने पर देशवासियों और प्रकृति प्रेमियों को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री यादव ने कहा कि सरिस्का कभी बाघ पूरी तरह विलुप्त हो गए थे लेकिन वहां अब 53 बाघों का निवास है। उन्होंने इसे प्रकृति के पुनरुद्धार, वैज्ञानिक संरक्षण और सामूहिक संकल्प का एक प्रेरणादायक उदाहरण बताया।
 
पर्यावरण मंत्री ने कहा कि सरिस्का में बाघों का पुनर्स्थापन कार्यक्रम न केवल भारत के लिए बल्कि वन्यजीव संरक्षण और प्रजाति बहाली के क्षेत्र में विश्व के लिए भी एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वन्यजीव संरक्षण को विकास की मुख्यधारा में एकीकृत किया है। उन्होंने नागरिकों से वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को मजबूत करने का आह्वान किया ताकि सरिस्का की सफलता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहे।