जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में मधुमक्खी पालन एक स्थायी आय स्रोत और स्वरोजगार के रूप में उभर रहा है। केंद्र प्रायोजित योजनाओं के अन्तर्गत, सरकार मधुमक्खी पालन इकाइयां स्थापित करने के लिए 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी दे रही है। इससे किसानों और बेरोजगार युवाओं को मधुमक्खी पालन को आजीविका के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहन मिल रहा है। मधुमक्खी पालन विभाग के अनुसार, जिले में अब तक 31 मधुमक्खी पालन इकाइयां स्थापित की जा चुकी हैं। साथ ही, विभाग, लोगों को शहद उत्पादन और विपणन में सुधार के लिए तकनीकी मार्गदर्शन और प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। लाभार्थियों ने बताया कि इस योजना से परिवारों की आय में सुधार हुआ है और व्यावसायिक स्तर पर आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहन मिला है।
News On AIR | मई 18, 2026 5:05 अपराह्न
मधुमक्खी पालन जम्मू-कश्मीर में एक स्थायी आय स्रोत और स्वरोजगार के रूप में उभरा