अप्रैल 18, 2026 1:09 अपराह्न

printer

बांग्लादेश मानवाधिकार संगठन ने अमरीका के साथ हुए व्यापार समझौते तुरंत रद्द करने की मांग की

बांग्लादेश के एक मानवाधिकार संगठन ने सरकार से अमरीका के साथ हुए व्यापार समझौते को हानिकारक बताते हुए इसे तुरंत रद्द करने का आह्वान किया है। लोकतांत्रिक अधिकार समिति के सदस्यों ने कल ढाका में यह मांग रखी। रैली की अध्यक्षता अर्थशास्त्री अनु मोहम्मद ने की।

उन्होंने समझौते को अमरीका के पक्ष में बताते हुए कहा कि यह बांग्लादेश की आर्थिक संप्रभुता को कमजोर कर सकता है। अन्य नेताओं ने भी इस समझौते की आलोचना की।

हालांकि सरकार ने अभी तक इन मांगों पर सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।