दिल्ली की एक अदालत ने आज दिल्ली दंगों की साज़िश मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की ज़मानत याचिकाएं खारिज कर दी। कड़कड़डूमा न्यायालय के अपर सत्र न्यायाधीश समीर बाजपेयी ने दोनों आरोपियों की ज़मानत याचिकाएं खारिज की। आरोपियों ने ट्रायल शुरू किए बिना लगातार जेल में रखने पर व्यक्तिगत आज़ादी के मौलिक अधिकार का उल्लंघन होने के आधार पर ज़मानत मांगी थी।
News On AIR | जुलाई 4, 2026 8:20 अपराह्न
दिल्ली दंगा साजिश मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाएं खारिज