आयुष मंत्रालय ने बच्चों में रात को बिस्तर गीला करने की समस्या पर किए गए एक अध्ययन के नतीजे जारी किए हैं। यह अध्ययन जामनगर के आयुर्वेद शिक्षण और अनुसंधान संस्थान में किया गया। अध्ययन में आयुर्वेदिक दवा के साथ योगासन को शामिल करने से अच्छे नतीजे मिले। आठ हफ्ते तक चले इस अध्ययन में 6 से 14 साल की उम्र के करीब 38 बच्चे शामिल हुए।
अध्ययन में पाया गया कि आयुर्वेदिक दवा के साथ नियमित योगासन करने वाले बच्चों में, केवल आयुर्वेदिक दवा लेने वाले बच्चों की तुलना में ज्यादा सुधार देखा गया। इस अध्ययन के नतीजे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त आयु जर्नल में प्रकाशित हुए हैं।