जुलाई 6, 2026 1:54 अपराह्न

printer

17वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता 2024-25 का पुरस्कार वितरण समारोह कल नई दिल्ली में आयोजित

विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए 17वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता 2024-25 का पुरस्कार वितरण समारोह कल नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। कश्मीर विश्वविद्यालय के छात्रों ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और छात्रों को पुरस्कार वितरित करेंगे।

मंत्रालय पिछले 29 वर्ष से छात्रों में संसदीय प्रक्रियाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए युवा संसद प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहा है। 17वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता 2024-25 में देश भर के 51 विश्वविद्यालयों और कॉलेजों ने भाग लिया। युवा संसद योजना का उद्देश्य युवा पीढ़ी में आत्म-अनुशासन, विभिन्न विचारों के प्रति सहिष्णुता, विचारों की उचित अभिव्यक्ति और लोकतांत्रिक जीवन शैली के अन्य गुणों को विकसित करना है। यह योजना छात्रों को संसद की कार्यप्रणाली और प्रक्रियाओं, चर्चा और बहस की तकनीकों से भी परिचित कराती है और उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रभावी भाषण कला तथा कौशल विकसित करती है।