नवम्बर 14, 2026 11:18 पूर्वाह्न

printer

अमरीकी संघीय विमानन प्रशासन के हवाई यातायात नियंत्रण केंद्रों पर अस्थायी रोक से देशभर में विमानन सेवाएं बाधित

अमरीकी संघीय विमानन प्रशासन ने आज दूरसंचार में आई खराबी के कारण हवाई यातायात नियंत्रण केंद्रों के प्रभावित होने के कारण देश भर में उड़ानों को अस्थायी रूप से लगी रोक हटा दी है। इससे देश भर में हजारों उड़ानें बाधित हुईं थीं। चार घंटे से अधिक समय बाद एयरलाइंस को परिचालन फिर से शुरू करने का रास्ता साफ हो गया।

इससे लगभग 7 हजार उड़ानों को विलंबित या रद्द करना पड़ा। विमानों को केवल उतरने की अनुमति दी गई थी, लेकिन उड़ान भरने वाले विमान अस्थायी रूप से रोक दिये गए थे।

इस व्यवधान से सबसे पहले शिकागो में हवाई यातायात नियंत्रण सेवाएं प्रभावित हुईं। अमरीकी गृह सुरक्षा मंत्री मार्कवेन मुलिन ने कहा कि इस घटना का किसी सुरक्षा खतरे या जानबूझकर किए गए हमले से संबंध का कोई संकेत नहीं है। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि यात्री सुरक्षित हैं और सभी विमानों का पता चल गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि सामान्य परिचालन बहाल होने में समय लग सकता है। यह घटना 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकी हमले के बाद से अमरीका में उड़ानों के प्रस्थान के निलंबन का दूसरा राष्ट्रीय मामला है।