चंडीगढ़ के विरासत फर्नीचर की नीलामी, जो आज स्पेन के बार्सिलोना में होनी थी, चंडीगढ़ प्रशासन के अनुरोध पर भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के त्वरित हस्तक्षेप से रोक दी गई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, विदेश मंत्रालय ने चंडीगढ़ प्रशासन को सूचित किया है कि स्पेन स्थित भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप के बाद संबंधित विरासत फर्नीचर को नीलामी से हटा लिया गया है। बताया जाता है कि यह फर्नीचर चंडीगढ़ की संस्थागत विरासत का हिस्सा है और शहर की प्रतिष्ठित आधुनिक वास्तुकला से जुड़ा हुआ है।
News On AIR | जुलाई 22, 2026 1:15 अपराह्न
स्पेन के बार्सिलोना में चंडीगढ़ के विरासत फर्नीचर की नीलामी रोकी गई